• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > Mail Express status: नए साल से सप्तक्रांति का सफर होगा सस्ता, बगहा में ठहराव बरकरार, बदल जाएगा ट्रेन नंबर

Mail Express status: नए साल से सप्तक्रांति का सफर होगा सस्ता, बगहा में ठहराव बरकरार, बदल जाएगा ट्रेन नंबर

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/11/02 at 12:51 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

सप्तक्रांति एक्सप्रेस 1 जनवरी 2027 से सुपरफास्ट से मेल एक्सप्रेस बन जाएगी, जिससे यात्रियों को किराये में राहत मिलेगी। ट्रेन के नंबर भी बदल जाएंगे, लेकिन बगहा में इसका ठहराव जारी रहेगा, जिससे पश्चिम चंपारण के यात्रियों को फायदा होगा।

 बगहा (पश्चिम चंपारण)। बगहा रेलखंड से होकर गुजरने वाली मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस का एक जनवरी 2027 से सुपरफास्ट दर्जा समाप्त हो जाएगा और यह मेल एक्सप्रेस श्रेणी में परिचालित होगी। इससे यात्रियों को किराये में राहत मिलेगी।

अभी बगहा से गोरखपुर तक स्लीपर का किराया 180 रुपये है, जो नई व्यवस्था लागू होने पर घटकर 150 रुपये हो जाएगा। यानी यात्रियों को 30 रुपये कम देने पड़ेंगे। ट्रेन का बगहा में ठहराव पूर्व की तरह जारी रहेगा।

रेलवे ने मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस का नंबर 12557 से बदलकर 15577 कर दिया है। वहीं, आनंद विहार से मुजफ्फरपुर आने वाली ट्रेन का नंबर 12558 की जगह 15578 होगा।

पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर भी ट्रेन के नंबर व किराये में बदलाव दिख रहा है।

करीब 24 वर्षों से सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में चल रही सप्तक्रांति का परिचालन एक जुलाई 2002 को मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली के बीच शुरू हुआ था।

पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। सप्तक्रांति एक्सप्रेस का परिचालन एक जुलाई 2002 को मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली के बीच शुरू किया गया था।

शुरुआती दौर में इस ट्रेन का ठहराव महज सात स्टेशनों पर था। कम ठहराव होने के कारण यात्रियों को कम समय में दिल्ली पहुंचने की सुविधा मिलती थी। बाद में यात्रियों की मांग और विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव की स्वीकृति मिलने के साथ इसकी ठहराव सूची लगातार लंबी होती गई।

करीब 24 वर्षों में इसके ठहराव की संख्या बढ़कर 19 हो चुकी है। वर्ष 2010 में ट्रेन का नई दिल्ली से बदलकर आनंद विहार टर्मिनल कर दिया गया था। सप्तक्रांति एक्सप्रेस पश्चिम चंपारण के यात्रियों के लिए दिल्ली की यात्रा का प्रमुख साधन रही है। बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में यात्री इस ट्रेन से सफर करते हैं।

ऐसे में सुपरफास्ट का दर्जा समाप्त होने और नए नंबर से परिचालन की खबर के बाद यात्रियों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, रेलवे के निर्णय के बाद ट्रेन की श्रेणी और पहचान में बदलाव होगा, लेकिन यात्रियों की निगाहें इसके परिचालन समय और यात्रा अवधि पर भी रहेंगी।

सप्तक्रांति एक्सप्रेस अब सुपरफास्ट के बजाय अब मेल एक्सप्रेस ट्रेन हो गई है और इसके नंबर में भी बदलाव हुआ है। अभी यात्रियों को सुपरफास्ट के बजाय मेल एक्सप्रेस का किराया लगेगा। यह एक जनवरी 2027 से लागू हो जाएगा।
आर के सिंह, जनसंपर्क पदाधिकारी, समस्तीपुर

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article भाजपा CEC से इस्तीफा मांगे, फिर करे लोकतंत्र बचाने की बात, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पलटवार|
Next Article जवाब दाखिल करने के लिए झारखंड सरकार ने मांगी मोहलत, हाईकोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एंबुलेंस कर्मचारी संघ की बैठक में नई जिला कार्यकारिणी गठित, रोहित रंजन बने अध्यक्ष
November 2, 2026
सकरीगली रैक साइडिंग पर मजदूरों की परेशानी बढ़ी, सुविधाओं और मजदूरी को लेकर उठाई आवाज
November 2, 2026
रांगा थाना प्रभारी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान, बिना कागजात और हेलमेट वालों पर कार्रवाई
November 2, 2026
फसल बीमा के अस्वीकृत आवेदनों की होगी जांच
November 2, 2026

You Might Also Like

पटनाबिहार

लालू से मिलने पहुंचीं सोनिया तो फिर याद आई पुरानी ‘केमिस्ट्री’, आखिर तीन दशक से क्यों कायम है दोनों का भरोसा

By AMRIT RAJ
जमुईबिहार

1 नंबर से चूकी थीं UPSC, अब पहले ही प्रयास में BPSC फतह कर स्टेट असिस्टेंट कमिश्नर बनीं बिहार की निकिता

By AMRIT RAJ
बिहार

दीपावली-छठ पर ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए मारामारी; दिल्ली, मुंबई और बिहार की ट्रेनों में लंबी वेटिंग

By AMRIT RAJ
बिहार

मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत पर बवाल, डॉक्टरों पर लापरवाही और मारपीट का आरोप

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?