• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > 22 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026

22 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/11/02 at 9:24 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

साहिबगंज में दो पालियों में 9,808 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 1,577 रहे अनुपस्थित

प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच कदाचारमुक्त परीक्षा का आयोजन, डीसी ने केंद्रों का निरीक्षण कर लिया व्यवस्था का जायजा

साहिबगंज। झारखंड अधिविध परिषद, रांची की ओर से रविवार को आयोजित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 जिले के सभी 22 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा में दोनों पालियों को मिलाकर कुल 11,385 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 9,808 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 1,577 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की गई थी। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

44 स्टैटिक दंडाधिकारी और तीन उड़नदस्ता दल रहे तैनात :

परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिले के सभी 22 केंद्रों पर 44 स्टैटिक दंडाधिकारी, 12 गश्ती दंडाधिकारी तथा तीन उड़नदस्ता दल तैनात किए गए थे। इनके साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी। प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी की गई।

प्रथम पाली में कुल 8,512 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7,202 उपस्थित हुए, जबकि 1,310 अनुपस्थित रहे। वहीं, द्वितीय पाली में 2,873 अभ्यर्थियों में से 2,606 ने परीक्षा दी और 267 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 9,808 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

सामूहिक प्रयास से सफल हुआ परीक्षा का आयोजन :

परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होने पर उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने सभी केंद्राधीक्षकों, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बल तथा परीक्षा कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास, सजगता और जिम्मेदारी के कारण जिले में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का सफलतापूर्वक आयोजन संभव हो सका।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बरहरवा में भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
Next Article नक्सलियों के खिलाफ अभियान में दिखाया दम,अब दक्षता पदक से सम्मानित होंगे साहिबगंज के अमित|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्कूटी की तलाशी में निकले 30 लाख, बांग्लादेश कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस|
November 2, 2026
नाका चेकिंग में खुला राज,स्वीप वाहन से मिलीं फेंसिडिल की 500 बोतलें|
November 2, 2026
सकरीगली रैक साइडिंग में मजदूरों का श्रम विवाद, समस्याओं के समाधान के लिए 23 नवंबर को डीआरएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगा संघ|
November 2, 2026
नक्सलियों के खिलाफ अभियान में दिखाया दम,अब दक्षता पदक से सम्मानित होंगे साहिबगंज के अमित|
November 2, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

स्कूटी की तलाशी में निकले 30 लाख, बांग्लादेश कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

नाका चेकिंग में खुला राज,स्वीप वाहन से मिलीं फेंसिडिल की 500 बोतलें|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

सकरीगली रैक साइडिंग में मजदूरों का श्रम विवाद, समस्याओं के समाधान के लिए 23 नवंबर को डीआरएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगा संघ|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

नक्सलियों के खिलाफ अभियान में दिखाया दम,अब दक्षता पदक से सम्मानित होंगे साहिबगंज के अमित|

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?