साहिबगंज। सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की भावना का परिचय देते हुए नगर अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान ने एक जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान किया। इलाज के दौरान मरीज को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। परिजन रक्त की व्यवस्था को लेकर परेशान थे। इसकी जानकारी मिलने पर रामनाथ पासवान ने आगे आकर रक्तदान किया, जिससे मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका।
उनके इस मानवीय प्रयास की लोगों ने सराहना की। रामनाथ पासवान ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध कराना उसे नया जीवन देने जैसा है। उनके इस कदम ने समाज में मानवता और आपसी सहयोग का संदेश दिया।



