बोरियो। बोरियो-बरहेट मुख्य पथ पर जिरूल मोड़ के पास अहले सुबह दूध लदे वैन और बालू लदे ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में वैन चालक रतन मंडल बाल-बाल बच गए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के करीमपुर से मां तारा डेयरी का दूध लेकर वैन बोरियो की ओर आ रहा था। जिरूल मोड़ के पास सड़क पर बालू लदा ट्रैक्टर खड़ा था। इसी दौरान संतुलन खोने के कारण वैन ट्रैक्टर से टकरा गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
वैन चालक रतन मंडल ने बताया कि वह प्रतिदिन करीमपुर से दूध लेकर आते हैं और बोरियो तथा साहिबगंज में उसका वितरण करते हैं। बुधवार शाम पांच बजे दूध लेकर निकले थे। इसी दौरान जिरूल मोड़ के पास दुर्घटना हो गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।



