बरहेट में अर्नब चक्रवात के संभावित खतरे को देखते हुए गुमानी नदी के सभी फाटक खोल दिए गए हैं. जलस्तर नियंत्रण में है, लेकिन निगरानी जारी है.
बरहेट : अर्नब चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए बरहेट स्थित गुमानी नदी के सभी फाटक खोलकर पानी की निकासी की गयी है. इसके बाद नदी का जलस्तर काफी नीचे आ गया है और फिलहाल पानी का स्तर निम्न बना हुआ है.
नदी के जलस्तर पर रखी जा रही नजर
चक्रवात के दौरान बारिश की संभावना को देखते हुए नदी के जलस्तर पर निगरानी जरूरी है. मौसम में बदलाव और बारिश के कारण गुमानी नदी का जलस्तर दोबारा बढ़ सकता है. ऐसे में आसपास के क्षेत्रों में पानी के स्तर की स्थिति पर नजर रखी जा रही है.



