• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > मुफस्सिल पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध हथियारों के जखीरे के साथ 3 गिरफ्तार

मुफस्सिल पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध हथियारों के जखीरे के साथ 3 गिरफ्तार

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/10/29 at 12:41 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

दो अलग-अलग छापेमारी में 5 देसी कट्टा, 1 बंदूक, जिंदा गोली और खोखा बरामद; एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा।

साहिबगंज। साहिबगंज मुफस्सिल थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल पांच देसी कट्टा, एक देसी बंदूक, एक जिंदा गोली और एक गोली का खोखा बरामद किया है। मामले का खुलासा करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई की जानकारी दी।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय ने बताया कि बीती रात दो मामलों में मुफस्सिल थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। पहली कार्रवाई 28 अक्टूबर की रात गश्ती के दौरान हुई, जबकि दूसरी कार्रवाई 29 अक्टूबर की रात अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री की सूचना पर की गई।

महादेवगंज में दो युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद :

पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर की रात करीब 23:20 बजे विशेष रात्रि गश्ती के दौरान महादेवगंज स्थित डीबीएल पुल मोड़ के पास दो व्यक्तियों को पैदल जाते देखा गया। संदेह के आधार पर पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की। उनकी पहचान प्रकाश कुमार, पिता चंदन सिंह, और कृष्णा कुमार, पिता पप्पू सिंह, दोनों निवासी महादेवगंज, पीर बाबा गांधी टोला, थाना मुफस्सिल, जिला साहिबगंज के रूप में की गई।

तलाशी के दौरान कृष्णा कुमार के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ, जबकि प्रकाश कुमार के पास से एक मोबाइल फोन मिला। 

अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के आरोप में एक गिरफ्तार :

दूसरी कार्रवाई 29 अक्टूबर की रात करीब एक बजे महादेवगंज मुस्लिम टोला में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहम्मद राजा, पिता शेख रफीक, कथित तौर पर अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करता है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुफस्सिल थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया।

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान मोहम्मद राजा के घर से चार देसी कट्टे और एक देसी बंदूक बरामद की गई। इसके अलावा एक जिंदा गोली और एक गोली का खोखा भी मिला। 

पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बिहार के मुंगेर से जुड़ा तार : 

मामले का खुलासा करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और तस्करी के तार बिहार के मुंगेर जिले समेत अन्य जिलों से जुड़े होने की जानकारी मिली है। आरोपियों द्वारा वहां से अवैध रूप से हथियार खरीदकर साहिबगंज क्षेत्र में तस्करी किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस इस नेटवर्क की पड़ताल कर रही है

छापेमारी दल में शामिल रहे पुलिसकर्मी :

दोनों कार्रवाइयों में मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय, पुलिस पदाधिकारी विक्रम कुमार, रविंद्र कुमार सिंह, केशव मालाकार तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। दो अलग-अलग कार्रवाइयों में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी को पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। 

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मिर्जाचौकी में ‘राखी बनाओ और भेजो’ प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला पुरस्कार, टॉप-10 विद्यार्थी भी सम्मानित|
Next Article बरहेट में अर्नब चक्रवात का अलर्ट, गुमानी नदी के खोले गए सभी फाटक|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साहिबगंज में धूमधाम से मनी लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
October 31, 2026
मारवाड़ी महिला समिति ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, बांटी खुशियां
October 31, 2026
13 साल बाद ईदगाह-कब्रिस्तान कमेटी का चुनाव, सरफराज आलम अध्यक्ष, राशिद खान सचिव और सफदर अली कोषाध्यक्ष निर्वाचित
October 31, 2026
मां बायसी मंदिर में इस बार मायापुर इस्कॉन मंदिर की तर्ज पर बनेगा भव्य काली पूजा पंडाल
October 31, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

साहिबगंज में धूमधाम से मनी लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

मारवाड़ी महिला समिति ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, बांटी खुशियां

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

13 साल बाद ईदगाह-कब्रिस्तान कमेटी का चुनाव, सरफराज आलम अध्यक्ष, राशिद खान सचिव और सफदर अली कोषाध्यक्ष निर्वाचित

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

मां बायसी मंदिर में इस बार मायापुर इस्कॉन मंदिर की तर्ज पर बनेगा भव्य काली पूजा पंडाल

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?