• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > साहिबगंज में 1 नवंबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा, 22 केंद्रों पर 11,385 अभ्यर्थी होंगे शामिल|

साहिबगंज में 1 नवंबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा, 22 केंद्रों पर 11,385 अभ्यर्थी होंगे शामिल|

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/10/29 at 11:20 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

जेटेट-2026 परीक्षा के लिए साहिबगंज में 22 केंद्रों पर 11,385 अभ्यर्थी शामिल होंगे. कदाचार रोकने के लिए प्रशासन ने कसी कमर, 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय.

साहिबगंज : झारखंड अधिविध परिषद, रांची की ओर से 1 नवंबर 2026 को जिले में आयोजित होने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 को स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गयी. डीसी-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह भी उपस्थित रहे. डीसी ने उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी, गश्ती दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को परीक्षा के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

Contents
22 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा59 दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति24 घंटे सक्रिय रहेगा जिला नियंत्रण कक्षमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर रोककदाचार पर होगी सख्त कार्रवाईसमय पर पूरी करें सभी तैयारियांबैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

22 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा

जिले के कुल 22 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी. प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के 8,512 अभ्यर्थी, जबकि द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के 2,873 अभ्यर्थी शामिल होंगे. इस तरह जिले में कुल 11,385 अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है.

59 दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति

परीक्षा के सुचारू संचालन, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और कदाचार पर नियंत्रण के लिए जिले में 44 स्टैटिक दंडाधिकारी, 12 गश्ती दंडाधिकारी और तीन उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं. इनके साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल की भी तैनाती की गयी है. अपर समाहर्ता विजय कुमार को वरीय नोडल पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है.

24 घंटे सक्रिय रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष

डीसी ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी समस्या, सूचना या विधि-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति से तत्काल निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. यह 24 घंटे कार्यरत रहेगा.

  • दूरभाष नंबर: 06436-356485
  • मोबाइल नंबर: 9631155933, 9006963963

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर रोक

डीसी ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, एयरफोन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, कैलकुलेटर, पेजर, डिजिटल डायरी और अन्य संचार उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी. पुस्तक, नोटबुक, लॉगबुक, बैग, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों पर भी रोक रहेगी. केंद्राधीक्षकों को आवश्यक जांच और निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

कदाचार पर होगी सख्त कार्रवाई

डीसी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा संचालन में झारखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम, 2023 के प्रावधानों का सख्ती से पालन किया जाएगा. परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा की तिथि पर केंद्रों के बाहर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत लागू निषेधाज्ञा का भी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा.

समय पर पूरी करें सभी तैयारियां

डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त परीक्षा के संचालन में सहयोग करने की अपील की.

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक, आईटीडीए संजय कुमार दास, अपर समाहर्ता विजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज अमर जॉन आईन्द, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो सहित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और केंद्राधीक्षक उपस्थित थे.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कसवां में छठ पर दिखेगा भक्ति और आदिवासी संस्कृति का संगम, संध्या अर्घ्य पर भजन तो सुबह संथाली नृत्य|
Next Article साहिबगंज में घर से 5 देसी कट्टे और 5 कारतूस बरामद, युवक गिरफ्तार|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साहिबगंज में धूमधाम से मनी लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
October 31, 2026
मारवाड़ी महिला समिति ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, बांटी खुशियां
October 31, 2026
13 साल बाद ईदगाह-कब्रिस्तान कमेटी का चुनाव, सरफराज आलम अध्यक्ष, राशिद खान सचिव और सफदर अली कोषाध्यक्ष निर्वाचित
October 31, 2026
मां बायसी मंदिर में इस बार मायापुर इस्कॉन मंदिर की तर्ज पर बनेगा भव्य काली पूजा पंडाल
October 31, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

साहिबगंज में धूमधाम से मनी लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

मारवाड़ी महिला समिति ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, बांटी खुशियां

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

13 साल बाद ईदगाह-कब्रिस्तान कमेटी का चुनाव, सरफराज आलम अध्यक्ष, राशिद खान सचिव और सफदर अली कोषाध्यक्ष निर्वाचित

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

मां बायसी मंदिर में इस बार मायापुर इस्कॉन मंदिर की तर्ज पर बनेगा भव्य काली पूजा पंडाल

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?