रांची में आज बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है. जानें बड़गाईं, बरियातू, लालपुर, चुटिया और डोरंडा के किन इलाकों में और कब तक बिजली नहीं रहेगी.
Ranchi Power Cut: राजधानी रांची के कई इलाकों में बिजली से जुड़े कार्यों के कारण आज सुबह से दोपहर बाद तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. बड़गाईं, बरियातू, लालपुर, चुटिया और डोरंडा के अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली बंद रखी जायेगी. ऐसे में संबंधित इलाकों के लोगों को परेशानी हो सकती है. लोगों को सलाह है कि बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखकर जरूरी काम पहले ही निबटा लें.
बड़गाईं और बरियातू में शाम 4:30 बजे तक कटौती
बड़गाईं फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इससे मास्टर कॉलोनी, बड़गाईं नीचे बस्ती और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे. इस दौरान एक ट्रांसफॉर्मर भी बंद रहेगा. मैथन मैरिज गार्डन, बरियातू सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी.
लालपुर के इन इलाकों में शाम 4 बजे तक बिजली बंद
लालपुर एचटीआइ फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके तहत ईशा नगर, मौलाना आजाद कॉलोनी, इलाही बॉक्स कॉलोनी और घोष नगर के ट्रांसफॉर्मर नंबर-05 से जुड़े इलाकों में बिजली बंद रहेगी.
चुटिया कृष्णापुरी फीडर में साढ़े छह घंटे की कटौती
चुटिया कृष्णापुरी फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान चुटिया कृष्णापुरी, पावर रोड (चुटिया उपकेंद्र के पास), चुटिया थाना के निकटवर्ती क्षेत्र, धूमसा टोली (छठ तालाब के पास) और द्वारिकापुरी रोड नंबर-2 के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा.
डोरंडा में भी सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद
डोरंडा अवर प्रमंडल के अंतर्गत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इस दौरान नॉर्थ ऑफिस पारा, एजी ऑफिस के पीछे और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी.



