राजमहल के हसन टोला में ज़मीन विवाद में चाकू लगने से 22 वर्षीय फहीम शेख गंभीर घायल हो गए.परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, रेफर किया गया.
राजमहल. हसन टोला में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में चाकू लगने से 22 वर्षीय फहीम शेख गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल ले गये. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया.
जमीन को लेकर शुरू हुई कहासुनी
मिली जानकारी के अनुसार, हसन टोला में जमीन को लेकर फहीम शेख और उनके परिवार के सदस्यों के बीच कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया. इसी दौरान चाकू से हमला किये जाने के कारण फहीम शेख गंभीर रूप से घायल हो गये.
गंभीर हालत में पहुंचाया गया अस्पताल
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. परिजन उन्हें तत्काल राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.इधर, घटना की सूचना राजमहल थाना पुलिस को दे दी गयी है.



