• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: शिक्षक सीटों पर नए चेहरों का कब्जा, स्नातक में दिग्गजों ने बचाई अपनी साख

बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: शिक्षक सीटों पर नए चेहरों का कब्जा, स्नातक में दिग्गजों ने बचाई अपनी साख

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/10/28 at 2:51 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

बिहार विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्रों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में नए उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जबकि स्नातक क्षेत्रों में मौजूदा प्रतिनिधियों को फिर से अवसर मिला।

पटना। विधान परिषद की शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्रों के चुनाव का परिणाम (Bihar MLC Election Result 2026) आ गया है। सभी चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में जहां नए उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं तो चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में किसी नए को अवसर नहीं मिला है।

चर्चित पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के नीरज कुमार (JDU Neeraj Kumar) चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने राजद के दिलीप कुमार (RJD Dilip Kumar) को पराजित किया। जन सुराज के अनुज सिंह (Jan Suraaj Anuj Singh) तीसरे नम्बर पर रहे।

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (Patna MLC Election Result) से पांच चुनाव जीते भाजपा के नवल किशोर यादव (BJP Naval Kishor Yadav) इस बार हार गए हैं। उन्हें राजद के डॉ. संजीव (RJD Dr. Sanjeev) ने पराजित किया।

डॉ. संजीव को 4487 और नवल किशोर यादव को 3430 वोट मिला। जसुपा की दिव्या ज्योति 1571 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं।

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (Tirhut MLC Election Result) से निर्दलीय वंशीधर ब्रजवासी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने जदयू के अभिषेक झा को 9147 वोटों के अंतर से पराजित किया था।

इस सीट पर 2020 के चुनाव में जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर की जीत हुई थी। उनके लोकसभा चुनाव जीतने के बाद 2024 में उपचुनाव हुआ, जिसमें निर्दलीय ब्रजवासी की जीत हुई थी। अभिषेक झा उस उपचुनाव में भी जदयू के उम्मीदवार थे।

ब्रजवासी की लगातार दूसरी जीत और अभिषेक झा की लगातार दूसरी हार है। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत हुई। वे 12 साल पहले भी इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

दरभंगा स्नातक क्षेत्र (Darbhanga MLC Election Result) से भाजपा के सर्वेश कुमार ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। सर्वेश 2026 में निर्दलीय चुनाव जीते थे। तब उन्होंने जदयू के प्रो. दिलीप चौधरी को हराया था।

उस समय तीसरे नम्बर पर रहे राजद उम्मीदवार अनिल कुमार झा इस चुनाव में सर्वेश के निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे। सर्वेश को 13280 और अनिल को 12096 वोट मिले। जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज को 8044 और कांग्रेस के रजनीकांत पाठक को 3496 वोट मिला।

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (Kosi MLC Election Result) से लगातार तीसरी बार जीत का परचम लहराने में भाजपा के प्रत्याशी डॉ. एनके यादव सफल रहे हैं। दूसरी वरीयता प्राप्त मतों की गिनती के आधार पर उन्होंने इस बार जीत की हैट्रिक बनाई है।

डॉ. एनके यादव ने 10,026 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के नीतेश कुमार से जीत हासिल की है।

प्रथम वरीयता के 11 राउंड तक चले गिनती में उन्हें 24,258 मत मिले, जबकि राजद के नितेश कुमार को 18,918 मत मिले, जबकि पहली बार चुनाव लड़ रहे जन सुराज के रजनीश रंजन 16264 लाकर तीसरे स्थान पर रहे।

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार सुरेश प्रसाद राय चुनाव जीत गए हैं। कुल 7,495 वैध मतों में राय को कुल 4,088 मत प्राप्त हुए हैं। दूसरे नम्बर पर कांग्रेस के डॉ. मदनमोहन झा रहे। जदयू के घनश्याम राय को 862 मत मिले हैं।

राजद के कुमर राउत सिर्फ 128 मत लाने में सफल हुए। दिलचस्प यह है कि सुरेश राय ने कांग्रस के डॉ. मदनमोहन झा को पराजित किया है, उनसे वे दो चुनाव हार चुके हैं।

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (Saran MLC Election Result) से निर्दलीय राहुल राज की जीत हुई। उन्होंने जदयू के आनंद पुष्कर को पराजित किया।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज का लगातार चौथी बार कब्जा, RJD और जन सुराज का क्या हुआ?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज का लगातार चौथी बार कब्जा, RJD और जन सुराज का क्या हुआ?
October 28, 2026
पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर सहियाओं को दिया गया प्रशिक्षण
October 28, 2026
दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में ग्राम प्रधान दंपती समेत तीन घायल
October 28, 2026
मांझी परगना सरदार संघ की बैठक में ग्रामसभा के अधिकारों पर चर्चा
October 28, 2026

You Might Also Like

बिहारपटना

पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज का लगातार चौथी बार कब्जा, RJD और जन सुराज का क्या हुआ?

By AMRIT RAJ
बिहारपटना

IndiGo Flight में 17 हजार फीट पर विमान के हिचकोले से मची चीख, LJP नेता राजेश ने बताया- नीचे गिरा तो लगा अब नहीं बचेंगे

By AMRIT RAJ
मुजफ्फरपुरबिहार

मुजफ्फरपुर को सुंदर बनाने के लिए विदेशी फॉर्मूला, फ्रांस व जर्मनी की टीम ने बनाई विशेष रणनीति

By AMRIT RAJ
बिहार

कोरोना काल में नौकरी गई तो पत्नी ने दिखाई राह, बिहार के प्रवीण ने खड़ा किया लाखों का कारोबार

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?