• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन सख्त, अवैध पार्किंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई

सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन सख्त, अवैध पार्किंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/10/26 at 2:03 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

साहिबगंज, राजमहल और बरहरवा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलेगा जांच अभियान, जर्जर सड़कों की मरम्मत के निर्देश

साहिबगंज। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। सोमवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अवैध पार्किंग, नशे में वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह और वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने साहिबगंज, राजमहल और बरहरवा क्षेत्र के राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। मोटरयान निरीक्षक, थाना प्रभारियों और सड़क सुरक्षा टीम को समन्वय बनाकर नियमित वाहन जांच करने का निर्देश दिया गया। शहरी क्षेत्रों में नो-एंट्री नियमों का सख्ती से पालन कराने तथा निर्धारित समय में भारी वाहनों के अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने पर भी जोर दिया गया।

लंबित मामलों के निष्पादन के लिए 15 दिनों की समयसीमा :

बैठक में हिट एंड रन के लंबित मामलों पर उपायुक्त ने असंतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया। लंबित मोटरयान निरीक्षण (एमवीआई) जांच प्रतिवेदनों का भी इतने ही समय में निष्पादन करने को कहा गया। वहीं, साहिबगंज-गोविंदपुर मार्ग पर हरिणचरा मोड़ तक सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई सात दिनों में पूरी करने और गति सीमा के संकेतक लगाने का निर्देश दिया गया।

जर्जर सड़कों की मरम्मत और दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा के निर्देश :

बैठक में साहिबगंज-सकरीगली राष्ट्रीय राजमार्ग-80, साहिबगंज-मिर्जाचौकी मार्ग पर महादेवगंज चौक तथा मिर्जाचौकी-रक्सी स्थान मार्ग के रेलवे अंडरपास की खराब स्थिति पर चर्चा हुई। संबंधित विभागों को सड़कों की मरम्मत एवं समतलीकरण का कार्य शीघ्र कराने को कहा गया। बोरियो-बरहेट मार्ग पर तेलों ब्रिज के समीप क्रैश बैरियर और परावर्तक संकेतक लगाने तथा उधवा पुल के पास निर्माण कार्य के दौरान सूचना संकेतक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

सेंट जेवियर्स स्कूल के समीप संकरे पुल की मरम्मत एवं चौड़ीकरण की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में गति नियंत्रित करने के उपाय करने और सड़क सुरक्षा में बाधक पेड़ों को चिह्नित कर संबंधित विभाग को रिपोर्ट देने को कहा गया। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर संभलकर करें सफर
Next Article जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी को लेकर प्रशिक्षण शुरू
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्राकृतिक खेती से डिजिटल फसल सर्वेक्षण तक, बरहरवा में किसानों को दिया गया प्रशिक्षण|
October 28, 2026
निजी स्कूलों की व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, राजमहल के आइडियल प्रिपरेटरी सेंटर की 13 बिंदुओं पर जांच|
October 28, 2026
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया सुजीत मंडल हत्याकांड का मुख्य आरोपी|
October 28, 2026
मुर्शिदाबाद में फर्जी पहचान पत्र के सहारे 15 साल से रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पहचान छिपाकर शादी करने का भी आरोप|
October 28, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

प्राकृतिक खेती से डिजिटल फसल सर्वेक्षण तक, बरहरवा में किसानों को दिया गया प्रशिक्षण|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

निजी स्कूलों की व्यवस्था पर प्रशासन की नजर, राजमहल के आइडियल प्रिपरेटरी सेंटर की 13 बिंदुओं पर जांच|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया सुजीत मंडल हत्याकांड का मुख्य आरोपी|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

मुर्शिदाबाद में फर्जी पहचान पत्र के सहारे 15 साल से रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पहचान छिपाकर शादी करने का भी आरोप|

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?