• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > मुजफ्फरपुर > मुजफ्फरपुर को सुंदर बनाने के लिए विदेशी फॉर्मूला, फ्रांस व जर्मनी की टीम ने बनाई विशेष रणनीति

मुजफ्फरपुर को सुंदर बनाने के लिए विदेशी फॉर्मूला, फ्रांस व जर्मनी की टीम ने बनाई विशेष रणनीति

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/10/08 at 7:02 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

Muzaffarpur Clean City : मुजफ्फरपुर की सड़कों और गलियों को साफ-सुथरा बनाने के लिए अब फ्रांस और जर्मनी की विकास एजेंसियों का फॉर्मूला अपनाया जाएगा। कचरा प्रबंधन, ट्रांसफर स्टेशन, लीचेट उपचार और जन जागरूकता पर जोर दिया गया है।

 मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर की सड़कों और गलियों को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए अब विदेशी विशेषज्ञों का फॉर्मूला अपनाया जाएगा। फ्रांस और जर्मनी की विकास एजेंसियों की टीम ने शहर की सफाई व्यवस्था को नए सिरे से मजबूत करने की रणनीति तैयार की है।

कचरे के बेहतर प्रबंधन से लेकर उसके सुरक्षित निस्तारण तक पर मंथन हुआ। शहर में कचरा ट्रांसफर स्टेशन बनाने के साथ लीचेट के उपचार की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया। खास बात यह है कि सिर्फ व्यवस्था बदलने से नहीं, लोगों की आदत बदलने से भी शहर की तस्वीर बदलने की कोशिश होगी। घर से गीला-सूखा कचरा अलग करने और सड़क पर कचरा नहीं फेंकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

केंद्र प्रायोजित सिटी इनवेस्टमेंट टू इनोवेट इंटीग्रेट एवं सस्टेन 2.0 (सिटीज 2.0) योजना के तहत मुजफ्फरपुर में कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चल रही परियोजना को लेकर बुधवार को फ्रांस की विकास एजेंसी (एएफडी), जर्मनी के विकास बैंक (केएफडब्लू) और नेशनल इंस्टीट्यूट आफ अर्बन अफेयर्स (एनआइयूए ) की संयुक्त टीम ने
पटना में नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अनिमेष कुमार पराशर के साथ बैठक की।

बैठक में परियोजना के तहत होने वाले अलग-अलग कामों को अंतिम रूप देने और उन्हें जल्द आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। टीम में एएफडी के फैब्रिस जुक्वा, एंटोनी मोगेनो, जस्टिन प्लॉर्डे डेहाउमोंट, नितेश चंद्राकर एवं अमित गोस्वामी तथा एनआईयूए टीम से सौरभ मनुजा, मोहम्मद आरिफ, दिलशाद अहमद एवं पुनीत बब्बर शामिल है।

बैठक में टीम ने रौतिनिया की जगह को सिटीज 2.0 के लिए उपयुक्त बताया। शहर में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए ट्रांसफर स्टेशन बनाने के लिए जल्द जमीन उपलब्ध कराने की जरूरत बताई गई।

कचरे से निकलने वाले गंदे पानी लीचेट के उपचार और सही प्रबंधन पर भी चर्चा हुई। टीम ने शहर के प्रमुख स्थानों को साफ और सुंदर बनाने के लिए विजिबल क्लीनीनैस पर जोर दिया।

इसके साथ ही लोगों की आदतों में बदलाव लाने के लिए व्यवहार परिवर्तन और आईईसी योजना पर भी चर्चा हुई। लोगों को घर से ही गीला और सूखा कचरा अलग रखने, कचरा सड़क पर नहीं फेंकने और सफाई व्यवस्था में सहयोग करने के लिए जागरूक करने की बात कही गई।

पर्यावरण और लोगों की सुरक्षा सबसे जरूरी

बैठक में कहा गया कि सिटीज 2.0 के तहत होने वाले निर्माण और विकास कार्यों में पर्यावरण और लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। काम शुरू करने से पहले यह देखना जरूरी होगा कि उससे पर्यावरण और आसपास रहने वाले लोगों पर क्या असर पड़ेगा।

टीम ने पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन और व्यवहार्यता रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि परियोजना के कामों को आगे बढ़ाने में देरी न हो।

टीम ने नगर विकास एवं आवास विभाग की एसएलटीसी समिति से सिटीज 2.0 के प्रस्तावित कामों और घटकों को जल्द अनुमोदित करने का अनुरोध किया।

इससे परियोजना के अगले चरण के कामों को आगे बढ़ाने में तेजी आएगी। बैठक में स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए परियोजना के कामों को अंतिम रूप देने और मुजफ्फरपुर की कचरा प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के तहत सदर अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित|
Next Article IndiGo Flight में 17 हजार फीट पर विमान के हिचकोले से मची चीख, LJP नेता राजेश ने बताया- नीचे गिरा तो लगा अब नहीं बचेंगे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IndiGo Flight में 17 हजार फीट पर विमान के हिचकोले से मची चीख, LJP नेता राजेश ने बताया- नीचे गिरा तो लगा अब नहीं बचेंगे
October 8, 2026
मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के तहत सदर अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित|
October 7, 2026
चापाकल के मोटर में करंट आने से युवक की मौत|
October 7, 2026
नगर परिषद क्षेत्र में 1.22 करोड़ की आठ योजनाओं का शिलान्यास|
October 7, 2026

You Might Also Like

बिहारपटना

IndiGo Flight में 17 हजार फीट पर विमान के हिचकोले से मची चीख, LJP नेता राजेश ने बताया- नीचे गिरा तो लगा अब नहीं बचेंगे

By AMRIT RAJ
बिहार

कोरोना काल में नौकरी गई तो पत्नी ने दिखाई राह, बिहार के प्रवीण ने खड़ा किया लाखों का कारोबार

By AMRIT RAJ
बिहार

नेपाल की बाढ़ ने बिहार के सिकटा में मचाई तबाही, टूटा सुरक्षा बांध, 50 एकड़ धान डूबा

By AMRIT RAJ
बिहारपटनामौसम

Bihar Weather 29 September: बिहार में फिर बढ़ेगी उमस और गर्मी, आपके जिले में कैसा रहेगा कल का मौसम?

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?