• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > 45 लाख रुपये खर्च, फिर भी चादर नसीब नहीं; DMCH में ट्राली पर घूम रहा संक्रमण

45 लाख रुपये खर्च, फिर भी चादर नसीब नहीं; DMCH में ट्राली पर घूम रहा संक्रमण

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/21 at 10:37 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

डीएमसीएच दरभंगा में मरीजों को बिना चादर वाली ट्रॉलियों पर ले जाया जा रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। चादरों की धुलाई पर प्रतिमाह 45 लाख रुपये खर्च होने के बावजूद मरीजों को चादरें उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।

 दरभंगा। जिस ट्राली पर खून से लथपथ दुर्घटनाग्रस्त मरीज को इमरजेंसी कक्ष में पहुंचाया जा रहा, बिना सफाई या चादर बिछाए उसी पर अन्य मरीज को लिटा दिया जा रहा।

Contents
पटना में होती चादर, कंबल समेत अन्य कपड़ों की धुलाईट्राली के लिए अलग से व्यवस्था नहीं

किसी को हार्ट अटैक हुआ तो कोई बर्न का केस। किसी को आपरेशन के बाद सामान्य वार्ड या आइसीयू में शिफ्ट किया जा रहा। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को भी…। मतलब ये है, बिना चादर की ट्राली पर संक्रमण पूरे अस्पताल में घूम रहा।

डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल) में हर महीने बेड और ट्राली पर बिछाई जाने वाली चादर की धुलाई पर मोटी रकम खर्च हो रही है। लेकिन, मरीजों के लिए इसकी उपलब्धता लगभग शून्य है।

इमरजेंसी में आनेवाले घायल या अन्य मरीजों को एंबुलेंस से उतार कर सीधे चादर विहीन ट्राली पर लिटाकर कर्मी परीक्षण कक्ष तक पहुंचा देते हैं। एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड आदि जांच और विभिन्न विभागों में शिफ्टिंग बिना चादर वाली ट्राली के माध्यम से हो रही है।

ऐसा ही परीक्षण कक्ष के टेबल पर हो रहा है। वार्ड कर्मी स्टोर में चादर उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर निकल जाते हैं। उन्हें इससे कोई मतलब नहीं कि किस मरीज को क्या बीमारी है और इस लापरवाही से उन्हें संक्रमण का खतरा है।

मरीज या घायलों के साथ आए कुछ स्वजन जागरूक होते हैं तो ट्राली मैन से चादर बिछाने की मांग करते हैं, नहीं मिलने पर हो-हंगामा होता है। ऐसा नहीं कि इससे समाधान निकल आता, उन्हें इसी व्यवस्था में रहकर उपचार कराना पड़ता है। यह हर रोज की तस्वीर है।

पटना में होती चादर, कंबल समेत अन्य कपड़ों की धुलाई

डीएमसीएच में चादर, कंबल, तकिया कवर, आपरेशन थिएटर में इस्तेमाल होने वाले कपड़ों की धुलाई के लिए एजेंसी के तौर पर जीविका संगठन को जिम्मेदारी मिली है।

सफाई या धुलाई के लिए अस्पताल परिसर में लांड्री नहीं है, जिसकी वजह से कपड़े धुलाई के लिए पटना स्थित एनएमसीएच भेजे जाते हैं। इनकी धुलाई पर प्रतिमाह करीब 45 लाख से अधिक खर्च तो हो रहा, लेकिन सुविधा हजार की भी नहीं है।

अधिक खर्च होने की चर्चा विधानसभा में भी केवटी विधायक डा. मुरारी मोहन झा कर चुके हैं। बावजूद व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं हुआ। अस्पताल के कपड़ों को वार्डों से उठाकर पटना भेजने और लाने के कार्य में वाहन सहित आठ से दस कर्मी कार्यरत हैं।

तीन दिन में किसी ने नहीं बदली चादर तो घर से ले आए डीएमसीएच में सतरंगी चादर योजना भी फेल है। विभिन्न वार्डों में 1050 बेडों पर अलग-अलग रंगों की बिछी चादर देखकर ही समझा जा सकता है।

सतरंगी योजना के तहत रविवार को बेड पर बैगनी, सोमवार को नीली, मंगलवार को आसमानी, बुधवार को हरी, गुरुवार को पीली, शुक्रवार को नारंगी और शनिवार को लाल रंग की चादर बिछानी है, इत्तेफाक से किसी रोज दिन के अनुसार चादर बिछ जाए, नहीं तो बेडों पर चादरों का इंद्रधनुष ही नजर आता है।

मेडिसिन वार्ड में बहेड़ी के मरीज के स्वजन राम आधार साह, एमसीएच (मदर एंड चाइल्ड अस्पताल) में सदर प्रखंड की रेणु देवी और आर्थोपेडिक वार्ड में मुकेश कुमार बताते हैं कि तीन दिनों से उनके स्वजन का उपचार चल रहा है।

इमरजेंसी से वार्ड में शिफ्ट होने पर एक चादर मिली थी। तीन दिनों के अंतराल में उसे बदलने कोई नहीं आया। घर से लाई हुई चादर बिछाए हैं। ये है अस्पताल की व्यवस्था…!

ट्राली के लिए अलग से व्यवस्था नहीं

अस्पताल में बेड पर चादर बिछाने की जिम्मेदारी सिस्टर इंचार्ज और वार्ड ब्वाय की है। ट्राली के लिए अलग से व्यवस्था नहीं है। सिस्टर इंचार्ज द्वारा चार-पांच चादर ही उपलब्ध कराई जाती है।

इमरजेंसी में तैनात ट्रालीमैन इसे नाकाफी बताते हैं। उनका कहना है कि इमरजेंसी में रोजाना करीब 200 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। एक मरीज को शिफ्ट करने के बाद चादर हटाकर दूसरी बिछाने का नियम है।

इसके लिए हर रोज कम से कम 200 चादर की आवश्यकता है, लेकिन मिलती कितनी है…चार से पांच! यह तो अस्पताल प्रबंधन को सोचना, समझना चाहिए।

मरीजों के स्वजन हमलोगों से उलझ जाते हैं, चार-पांच चादरों में हम क्या करेंगे? किसे दें, किसे नहीं। जैसे मेन स्टोर से सिस्टर इंचार्ज के नाम से चादर इश्यू की जाती है, उसी तरह ट्राली सुपरवाइजर को जरूर के हिसाब से चादर आवंटित होनी चाहिए। ट्रालीमैन की सीधी जबावदेही तय होने पर व्यवस्था में सुधार संभव है।

ट्राली पर चादर का बिछा होना अनिवार्य है। इसके लिए नियमित व्यवस्था बनी है। अगर ऐसा नहीं हो रहा तो जांचकर दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

डा. अमित कुमार, उपाधीक्षक डीएमसीएच।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article झारखंड में इको टूरिज्म का प्लान तैयार, पर्यटन स्थलों और झरनों की मैपिंग शुरू
Next Article रांची में महिला से दरिंदगी! प्रेम-प्रसंग के शक में सिर मुंडवाया; गांव में नंगे घुमाने की दी धमकी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

झारखंड में केरलम से बेहतर ‘हेल्थ मॉडल’ बनाने की तैयारी, ₹900 करोड़ की लागत से बनेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज  
September 21, 2026
झारखंड भाजपा तैयार करेगी युवा नेताओं की अगली पीढ़ी, महिलाओं को भी मिलेगा प्रतिनिधित्व
September 21, 2026
रांची में होटल नहीं, अब फ्लैट भी शॉर्ट स्टे के लिए बुक! 6-8 हजार किराया; सोसाइटी की सुरक्षा पर बड़ा सवाल  
September 21, 2026
खनिज सेस पर केंद्र-झारखंड में आर-पार: ‘झारखंड आंदोलन’ की तर्ज पर होगी आर्थिक नाकेबंदी, JMM ने दी बड़ी चेतावनी
September 21, 2026

You Might Also Like

बिहार

Abhiyan Basera Land: वासभूमि के लिए पटना दौड़ने की जरूरत नहीं, अंचल में करें आवेदन

By AMRIT RAJ
बिहार

बेतिया में कलवार समाज का महासम्मेलन, मंत्री ने बताया लोकतंत्र में हक पाने का मंत्र

By AMRIT RAJ
बिहार

ब‍िहार में भारत नेपाल सीमा पर 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार, एसएसबी ने कस्टम विभाग को किया सुपुर्द

By AMRIT RAJ
बिहार

अमृतसर से भटक कर बिहार पहुंचे बुजुर्ग, 19 साल के बिहारी युवक ने AI से लगाया पता; खुद साथ आकर परिवार से मिलाया

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?