• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > शिवहर में जमीन विवाद में 3 साल की बच्ची की ईंट से कूचकर हत्या, पड़ोसी महिला पर आरोप

शिवहर में जमीन विवाद में 3 साल की बच्ची की ईंट से कूचकर हत्या, पड़ोसी महिला पर आरोप

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/20 at 9:56 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

Sheohar Child Death: शिवहर के तरियानी में दो डिसमिल जमीन विवाद में तीन वर्षीय बच्ची छोटी कुमारी की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

 शिवहर। Sheohar Land Dispute: जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के बराही वार्ड सात में दो डिसमिल जमीन के विवाद में तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

Contents
प्राथमिकी के बाद हमलामुजफ्फरपुर ले जाने के दौरान मौतएफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

मृतका की पहचान दीनबंधु कुमार की पुत्री छोटी कुमारी के रूप में हुई है। मृतका की मां रिंकी कुमारी ने पड़ोस की रेणु देवी समेत सुरेंद्र राय और नंदकिशोर राय पर बच्ची की हत्या का आरोप लगाया है।

प्राथमिकी के बाद हमला

रिंकी कुमारी के अनुसार, दीनबंधु कुमार का सुरेंद्र राय और नंदकिशोर राय के साथ दो डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच अक्सर विवाद होता रहा है।

दो दिन पूर्व हुए विवाद के बाद रिंकी कुमारी ने रविवार को तरियानी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने से नाराज रेणु देवी ने रिंकी कुमारी की तीन वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी पर हमला कर दिया। इस दौरान ईंट से हमला कर बच्ची को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

स्वजन उसे सरोजा सीताराम सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए श्री कृष्ण मेडिकल कालेज एवं अस्पताल, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।

मुजफ्फरपुर ले जाने के दौरान मौत

स्वजन बच्ची को लेकर मुजफ्फरपुर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद रिंकी कुमारी और दीनबंधु कुमार बच्ची का शव लेकर गांव पहुंचे।

बच्ची की मौत की जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया और गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थिति को देखते हुए आरोपितों के फरार होने की बात सामने आई है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में तरियानी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

एसपी शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर एफएसएल और डीआइयू की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच की। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

तरियानी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी और मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

तरियानी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी और मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पूर्वी चंपारण: पताही में 300 परिवारों को जीविका दिलाएगी शौचालय की सौगात, खुले में शौच से मिलेगी मुक्ति
Next Article पटना में भागलपुर के स्केटर्स का शानदार जलवा! 2 गोल्ड समेत जीते कुल 7 मेडल, सारस और अद्विक अथर्व बने चैंपियन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मधेपुरा में पंचायत लेवल पर नशे के खिलाफ चलेगा अभियान, स्पेशल कमेटी रखेगी तस्करी पर नजर
September 20, 2026
बरहरवा में युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ, फिर विकसित भारत क्विज में दिखाया उत्साह
September 20, 2026
गुमानी स्टेशन पर रुकेगी इंटरसिटी ? सांसद से मिले लोग, सौंपा मांगपत्र
September 20, 2026
तीनपहाड़-बाबूपुर में 7 घंटे बिजली गुल, तार बदलने का होगा काम
September 20, 2026

You Might Also Like

बिहार

मधेपुरा में पंचायत लेवल पर नशे के खिलाफ चलेगा अभियान, स्पेशल कमेटी रखेगी तस्करी पर नजर

By AMRIT RAJ
बिहार

हेलमेट पहन सिंघम स्टाइल में बाइक दौड़ाकर मंझवे घाट पहुंचे जमुई SP विश्वजीत दयाल; देखते ही बालू माफ‍िया में उड़ गए होश

By AMRIT RAJ
बिहार

2014 में मोदी सरकार बनने के बाद ही आजाद हुए मुसलमान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने किया दावा

By AMRIT RAJ
बिहार

गोपालगंज में 379 करोड़ की सड़क योजनाओं की धीमी चाल, बाइपास से थावे मंदिर तक ये काम अब भी बाकी

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?