• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > Uncategorized > मशहूर अभिनेता असरानी का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम

मशहूर अभिनेता असरानी का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम

𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
Last updated: 2025/10/20 at 6:29 PM
𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
Share
SHARE

नई दिल्ली : हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता व अंग्रेजों के जमाने के जेलर गोवर्धन असरानी का सोमवार शाम लगभग 4 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. यह जानकारी उनके भतीजे अशोक असरानी ने दी. एक वक्त था जब वो कॉमेडी रोल का दूसरा नाम बन गए थे. असरानी का कॉमेडी रोल में अमूल्य योगदान रहा है. वो मूल रूप से जयपुर के रहने वाले थे. असरानी सेंट जेवियर्स स्कूल जयपुर से पढ़े थे. हालांकि करीब 3 बजे के आस-पास असरानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से दिवाली की शुभकानाएं दी गईं थीं.गोवर्धन असरानी के PA, बाबूभाई ने बताया, “असरानी साहब को चार दिन पहले जुहू स्थित भारतीय आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने हमें बताया कि उनके फेफड़ों में पानी जमा हो गया था और आज, 20 अक्टूबर को दोपहर लगभग 3.30 बजे उनका निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है.”जब उनसे पूछा गया कि परिवार ने इतनी जल्दी अंतिम संस्कार क्यों किया, तो उन्होंने बताया कि अभिनेता शांति से जाना चाहते थे और उन्होंने अपनी पत्नी मंजू से कहा था कि उनकी मौत को कोई बड़ा मुद्दा न बनाएं. यही वजह है कि परिवार ने अंतिम संस्कार के बाद ही उनके निधन के बारे में जानकारी दी.” परिवार जल्द ही एक बयान जारी कर सकता है, हालांकि एक प्रार्थना सभा की भी योजना बनाई जा रही है.गोवर्धन असरानी ने कई दशकों तक हिंदी सिनेमा में अहम रोल प्ले किए और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई. फिल्मी जगत और उनके प्रशंसकों में उनके निधन की खबर से गहरे शोक का माहौल है. गोवर्धन असरानी के मरने की खबर पुष्टि उनके भतीजे अशोक असरानी ने की. अब से तीन महीने पहले गोवर्धन असरानी की झूठी खबर फैली थी. जिसमें ये कहा गया था कि 15 जुलाई 2025 को गोवर्धन असरानी की मौत हो गई. हालांकि इस खबर की पड़ताल की गई तो ये खबर फर्जी पाई गई थी.पिछले कई दशकों में गोवर्धन असरानी ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार किरदार दिए और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। उनका करियर 50 साल से भी लंबा था और उन्होंने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. 1970 के दशक में उनका चरम समय था, जब वे सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय किरदार वाले अभिनेता के रूप में जाने जाते थे. उन्होंने ‘मेरे अपने’, ‘कोशिश’, ‘बावर्ची’, ‘परिचय’, ‘अभिमान’, ‘चुपके चुपके’, ‘छोटी सी बात’, ‘रफू चक्कर’ जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई.उनकी कॉमिक टाइमिंग और संवाद बोलने का तरीका दर्शकों को हमेशा याद रहेगा. अभिनय के अलावा असरानी ने कुछ फिल्मों में निर्देशन और कहानी लेखन भी किया. उन्होंने ‘चल मुरारी हीरो बनने’, ‘सल्लाम मेमसाब’ जैसी फिल्मों को निर्देशित किया. गुजराती सिनेमा में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई. हाल ही में वे ‘धमाल’ जैसी हास्य फिल्मों में भी काम करते रहे। उनका योगदान हिंदी सिनेमा में लंबे समय तक याद किया जाएगा. उनके परिवार, सहयोगियों और फैंस इस खबर से बेहद दुखी हैं.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article नामांकन दाखिल करते ही सासाराम के RJD प्रत्याशी को उठा ले गई झारखंड पुलिस
Next Article धूमधाम से मनाया गया प्रकाश का पर्व दीपावली, खुशियों से जगमगाए घर-आँगन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दूसरी लड़की से संबंध का संदेह और जमीन विवाद,पति की मौत की जांच में जुटी पुलिस
October 24, 2026
अहमदाबाद हादसा:20 दिन तक जिंदगी की जंग,घर पहुंचने से पहले एंबुलेंस में थम गई सुमन की सांस
October 24, 2026
जांच के घेरे में रांची के मोरहाबादी का पार्क भी, कांके रोड के बार एनसीबी के रडार पर, 28 अक्टूबर को होगी पूछताछ
October 24, 2026
रांची में राजस्व कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली दहशत
October 24, 2026

You Might Also Like

Uncategorized

दुर्गा पूजा पर आपसी भाईचारे का संदेश, रावण का पुतला बना रहे मोहम्मद रफीक

By Priyanka Kumari
Uncategorized

बंगाल में बाइक चोरी के मामले में उधवा तक पहुंची पुलिस, एक संदिग्ध हिरासत में

By 𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
Uncategorizedझारखंडधनबाद

बाबूलाल मरांडी ने अवैध कोयला खनन से लेकर डीजीपी की पोस्टिंग तक उठाए सवाल, कहा- अगले चुनाव में होगी बीजेपी की वापसी

By Priyanka Kumari
Uncategorizedझारखंडरांची

झारखंड की जेलों में खाली पदों पर नियुक्ति नहीं होने से हाईकोर्ट नाराज, गृह सचिव और JSSC सचिव को नोटिस

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?