UP Police Action Bihar: लखनऊ पुलिस ने सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर से डेढ़ करोड़ रुपये की चोरी के आरोपी जितेंद्र पंडित को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी के बाद रुन्नीसैदपुर में मोमोज बेच रहा था; उसकी पत्नी को भी पुलिस लखनऊ ले गई है।
रुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी)। Sitamarhi Runnisaidpur News: उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर में छापेमारी कर डेढ़ करोड़ रुपये की चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मूल रूप से मधुबनी जिले के सोहसराय निवासी आरोपी जितेंद्र पंडित लखनऊ में एक व्यवसायी के घर खाना बनाने का काम करता था। वहां बड़ी चोरी को अंजाम देने के बाद वह रुन्नीसैदपुर में किराए के मकान में रहकर ठेले पर मोमोज बेच रहा था।
पत्नी नामजद, 60 लाख फ्रीज
लखनऊ के महानगर थाने में पीड़िता शालिनी मिश्रा द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में जितेंद्र और उसकी पत्नी विभा को नामजद किया गया था।
कार्रवाई के दौरान यूपी पुलिस ने आरोपी के पास से एक जोड़ा सोने का कंगन और 25 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है, जिनमें करीब 60 लाख रुपये जमा हैं।
पत्नी को साथ ले गई पुलिस
आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने चोरी की रकम से एफडी, जेवर और जमीन खरीदी थी। मामले में आरोपी जितेंद्र फिलहाल जमानत पर बाहर है, जिसके चलते पुलिस उसकी पत्नी विभा देवी और बाकी आभूषणों की तलाश में आई थी।
पुलिस विभा देवी को अपने साथ लखनऊ ले गई है, जबकि चोरी की पूरी साजिश और संपत्तियों की गहन जांच जारी है।



