• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • रांची
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > झोपड़ी में गुजर रही जिंदगी, सरकारी आवास की आस में काली देवी का परिवार

झोपड़ी में गुजर रही जिंदगी, सरकारी आवास की आस में काली देवी का परिवार

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/12 at 3:14 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

अबुआ आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने का दावा, पति का आधार नहीं बनने से पेंशन भी अटकी शंकर माक्षी 

संवादाता अजीत कुमार जायसवाल 

साहेबगंज / मंडरो/ सीमावर्ती जिला के गोड्डा में सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए अबुआ आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाएं चला रही है, लेकिन धरातल पर आज भी कई परिवार झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। ऐसा ही एक मामला ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के धरनीचक गांव से सामने आया है।

गांव की काली देवी अपने पति, बेटे और बहू के साथ झोपड़ी वाले घर में रहने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और पक्का मकान बनवाने की क्षमता नहीं है। इसके बावजूद अब तक उन्हें अबुआ आवास अथवा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।

काली देवी के मुताबिक, उनके पति का अब तक आधार कार्ड भी नहीं बन पाया है। हाथों के अंगूठे का फिंगरप्रिंट मशीन में ठीक से नहीं आने के कारण आधार से जुड़ी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। इसी वजह से परिवार को पेंशन योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि धरनीचक गांव में काली देवी अकेली नहीं हैं। कई ऐसे गरीब परिवार हैं, जिनके सिर पर आज भी पक्की छत नहीं है और वे झोपड़ियों में जीवन गुजार रहे हैं। बरसात और खराब मौसम के दौरान इन परिवारों की परेशानी और बढ़ जाती है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि सरकार की योजनाएं अगर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए हैं, तो उनका लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक क्यों नहीं पहुंच पा रहा है? ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में सर्वे कराकर जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित किया जाए और पात्र लोगों को आवास, पेंशन तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

ग्रामीणों की उम्मीद अब प्रशासन से है कि कागजों की प्रक्रिया और तकनीकी अड़चनों के बीच फंसे गरीब परिवारों की वास्तविक परेशानी को समझते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article यह कैसी पढ़ाई? पश्चिम चंपारण में स्कूल गईं चार बहनें एक साथ गायब, 17 घंटे बाद दिल्ली में मिलीं
Next Article मधुबनी के युवक ने मारा लंबा हाथ, लखनऊ में नौकर बन उड़ाया 1.5 करोड़ का माल, रुन्नीसैदपुर से गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची आजसू की राहत टीम, जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री
September 12, 2026
बाढ़ के पानी में डूबने से 60 वर्षीय महिला की मौत, गांव में पसरा मातम
September 12, 2026
बिहार: किराएदार, बिजली मीटर या बंटवारा… जानें आपकी संपत्ति पर कितना और किसे देना होगा टैक्स
September 12, 2026
आजादी के दशकों बाद भी सड़क से महरूम धरनीचक की 200 घरों की बस्ती
September 12, 2026

You Might Also Like

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची आजसू की राहत टीम, जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

बाढ़ के पानी में डूबने से 60 वर्षीय महिला की मौत, गांव में पसरा मातम

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

आजादी के दशकों बाद भी सड़क से महरूम धरनीचक की 200 घरों की बस्ती

By AMRIT RAJ
साहिबगंजझारखंड

बाढ़ पीड़ितों के लिए साहिबगंज पुलिस बनी सहारा, चार थानों में शुरू किया लंगर

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?