• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > ‘कलियुग के सांप दो…’, पश्चिम चंपारण में सरकारी हथियार के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी

‘कलियुग के सांप दो…’, पश्चिम चंपारण में सरकारी हथियार के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/28 at 10:13 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

Bihar Police Social Media SOP Action: पश्चिम चंपारण के साठी थाना में तैनात महिला सिपाही वीणा कुमारी को सरकारी हथियार के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

बेतिया (पश्चिम चंपारण)। Bihar Police Female Constable Suspended: जिले के साठी थाना में तैनात महिला सिपाही वीणा कुमारी को सरकारी हथियार के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना भारी पड़ गया है।

Contents
डीएसपी ने की जांचऔरंगाबाद की निवासी सिपाहीनियमों के पालन का निर्देश

इंटरनेट पर वीडियो प्रसारित होने के बाद एसएसपी कुमार गौतम ने संज्ञान लेते हुए महिला सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही आरोपी सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के भी कड़े आदेश दिए गए हैं।

डीएसपी ने की जांच

मीडिया सेल प्रभारी विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि 26 सितंबर को सिपाही का सिविल ड्रेस में सरकारी हथियार के साथ रील वीडियो वायरल हुआ था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर इसकी विभागीय जांच यातायात डीएसपी अतनु दत्ता से कराई गई। जांच में पाया गया कि महिला सिपाही ने पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सोशल मीडिया एसओपी का स्पष्ट उल्लंघन किया है।

औरंगाबाद की निवासी सिपाही

जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर विभागीय कार्यवाही शुरू करा दी है। मूल रूप से औरंगाबाद की रहने वाली वीणा कुमारी वर्ष 2025 से साठी थाना में पदस्थापित थीं। इससे पूर्व भी वर्दी में बनाए गए उनके कुछ रील वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो चुके थे।

नियमों के पालन का निर्देश

एसएसपी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को इंटरनेट मीडिया उपयोग से संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि किसी भी प्लेटफॉर्म पर लापरवाही मिलने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बिहार में 500 से 100 रुपये तक के नकली नोटों की खेप, मुजफ्फरपुर में छह तस्कर गिरफ्तार
Next Article रांची विश्वविद्यालय में 567 अभ्यर्थियों की सूची जारी, सीटें सिर्फ 327; नवंबर से शुरू होगा कोर्स वर्क
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मादा की तलाश में पलामू से दलमा तक भटकते हुए वापस लौटे छह बाघ, झारखंड के जंगलों से क्यों रूठे हैं ‘सुल्तान’?
October 16, 2026
रांची में कहीं 1883 की परंपरा, तो कहीं चट्टान काटकर बने मंदिर में 1826 से पूजी जा रही हैं मां दुर्गा
October 16, 2026
रांची में दुर्गा पूजा पर श्रद्धालुओं के लिए रात भर चलेंगी सिटी बसें, निःशुल्क आश्रयगृह भी उपलब्ध
October 16, 2026
CISF का बड़ा फैसला: रांची के नियंत्रण में कोल सेक्टर, स्टील और पावर सेक्टर के लिए भी तय होगी जिम्मेवारी
October 16, 2026

You Might Also Like

बिहारपटना

IndiGo Flight में 17 हजार फीट पर विमान के हिचकोले से मची चीख, LJP नेता राजेश ने बताया- नीचे गिरा तो लगा अब नहीं बचेंगे

By AMRIT RAJ
मुजफ्फरपुरबिहार

मुजफ्फरपुर को सुंदर बनाने के लिए विदेशी फॉर्मूला, फ्रांस व जर्मनी की टीम ने बनाई विशेष रणनीति

By AMRIT RAJ
बिहार

कोरोना काल में नौकरी गई तो पत्नी ने दिखाई राह, बिहार के प्रवीण ने खड़ा किया लाखों का कारोबार

By AMRIT RAJ
बिहार

नेपाल की बाढ़ ने बिहार के सिकटा में मचाई तबाही, टूटा सुरक्षा बांध, 50 एकड़ धान डूबा

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?