बोरियो बाजार के मुस्लिम टोला में शुक्रवार रात की घटना, चोरी के बाद पीड़ित परिवारों में चिंता
बोरियो: बोरियो बाजार के मुस्लिम टोला में शुक्रवार की रात करीब दो बजे दो अलग अलग घर में घुसकर दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत और पीड़ित परिवारों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, देर रात एक युवक घर में घुसा और दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी सुबह होने पर परिजनों को हुई। इसके बाद घर के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई, जिसमें एक युवक घर के आसपास संदिग्ध रूप से घूमता और घटना के दौरान कैमरे में कैद होता दिखाई दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी गए मोबाइल बरामद करने और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।



