झामुमो कार्यकर्ताओं ने जताया शोक, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
मंडरो (साहिबगंज)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर मंडरो-बोरियो विधायक कक्ष में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सोरेन सहित सुभानी, मैथ्यू सोरेन, श्रीमत हांसदा, संगीता हांसदा, परवेज अंसारी और महफूज अंसारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विभिन्न पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव और पार्टी के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन को लेकर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।



