आजमगढ़ की बिलरियागंज पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों को 23 किलोग्राम से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। ये तस्कर बिहार और गाजीपुर के रहने वाले हैं और जैगहा बाजार में चेकिंग के दौरान पकड़े गए।
आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने 23 किलो गांजा लेकर जा रहे दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बिलरियागंज थाना प्रभारी अतुल मिश्रा, उपनिरीक्षक राय और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ शुक्रवार को जैगहा बाजार में वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे।
मुखबिर से सूचना मिली की हारीपुर मोड़ की तरफ से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्राली बैग लेकर पैदल गौरी पुलिया नहर की ओर जा रहे है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर तीनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। ट्राली बैग की तलाशी के दौरान 12 बंडल में कुल वजन 23.411 किलोग्राम आंका गया है।
गांजा के साथ पकड़े गए तस्करों की पहचान पहचान बिहार के बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव निवासी राजाबाबू सिंह, राजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली सोनी इंतवा और गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी नेहा पासवान के रुप में हुई।



