• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > झारखंड विधानसभा के गेट नंबर-1 तक पहुंचे हजारों प्रदर्शनकारी, लाठीचार्ज-आंसू गैस के बाद सदन स्थगित

झारखंड विधानसभा के गेट नंबर-1 तक पहुंचे हजारों प्रदर्शनकारी, लाठीचार्ज-आंसू गैस के बाद सदन स्थगित

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/10 at 12:12 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सोमवार, 10 अगस्त 2026 को विधानसभा के बाहर छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। विभिन्न मांगों को लेकर जुटे हजारों प्रदर्शनकारी विधानसभा के गेट नंबर-1 तक पहुंच गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस दौरान कुछ छात्रों के घायल होने की सूचना है।

Contents
विधानसभा की कार्यवाही स्थगितपुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ेविधायक आवास के पास भी तनावड्रोन से निगरानी, सभी जिलों से पुलिस बल बुलाने का निर्देशविधानसभा के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात

प्रदर्शनकारियों के विधानसभा की मुख्य बाउंड्री के करीब पहुंचने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने तथा विधानसभा परिसर के आसपास से हटने की अपील की गई, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हुए।

विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए विधानसभा की कार्यवाही सोमवार को समय से पहले स्थगित कर दी गई। अब सदन की अगली कार्यवाही 11 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से होगी।

सुरक्षा के मद्देनजर विधानसभा के कर्मचारी, अधिकारी और विधायक दूसरे गेट से बाहर निकले। विधानसभा परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े

प्रदर्शनकारियों के लगातार आगे बढ़ने के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने भीड़ को पीछे हटाने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। झड़प और भगदड़ में कुछ छात्रों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। जगन्नाथ मंदिर के पास भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।

विधायक आवास के पास भी तनाव

प्रदर्शन का असर विधानसभा के आसपास के इलाकों में भी देखने को मिला। विधायक आवास के पास भी पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने भी नारेबाजी की। प्रशासन की ओर से हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ड्रोन से निगरानी, सभी जिलों से पुलिस बल बुलाने का निर्देश

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संवेदनशील इलाकों की ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। वहीं, आंदोलन के और उग्र होने की आशंका के बीच राज्य के सभी जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल को रांची पहुंचने का निर्देश दिए जाने की जानकारी है। पुलिस मुख्यालय की ओर से भी विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

विधानसभा के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात

छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा परिसर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन का प्रयास है कि प्रदर्शनकारियों को विधानसभा परिसर की ओर आगे बढ़ने से रोका जाए और स्थिति को नियंत्रण में रखा जाए।

फिलहाल विधानसभा के आसपास तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

TAGGED: Jharkhand Assembly News, Jharkhand Assembly Protest, Jharkhand Students Protest, Ranchi News, छात्र आंदोलन, रांची प्रदर्शन, विधानसभा घेराव
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Sahibganj: 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से काठाली टोला में छाया अंधेरा
Next Article Jharkhand Student Protest: विधानसभा कूच के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन, अभिजीत दीपके ने तीन शब्दों में दिया रिएक्शन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड ने संवेदनशील जनप्रतिनिधि खोया : सांसद सुखदेव भगत
September 6, 2026
सुदिव्य सोनू के पिता के आगे झुके थे गुरु जी, कहा था- आपका बेटा ले जा रहे हैं, कुछ बनाकर देंगे
September 6, 2026
झारखंड में 2 दिनों का राजकीय शोक, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर
September 6, 2026
आप हमेशा याद आएंगे भैया…’, सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
September 6, 2026

You Might Also Like

झारखंड

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड ने संवेदनशील जनप्रतिनिधि खोया : सांसद सुखदेव भगत

By AMRIT RAJ
झारखंडरांची

सुदिव्य सोनू के पिता के आगे झुके थे गुरु जी, कहा था- आपका बेटा ले जा रहे हैं, कुछ बनाकर देंगे

By AMRIT RAJ
झारखंडशिक्षा

झारखंड में 2 दिनों का राजकीय शोक, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

By AMRIT RAJ
झारखंडशिक्षा

आप हमेशा याद आएंगे भैया…’, सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?