साहिबगंज। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत बुधवार को बरहरवा बीआरसी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के सरकारी विद्यालयों के कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। केजीबीवी बरहरवा, मध्य विद्यालय रतनपुर, उच्च विद्यालय इस्लामपुर सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने क्विज,निबंध समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रत्येक विद्यालय से दो से तीन विद्यार्थियों ने भाग लिया।मौके पर बीपीओ दीपक कुमार,मोहम्मद अली,बीआरपी शमसुल काबिर सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।



