• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • #Sahibganj
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > देवघर में श्रावणी मेले का समापन, शनिवार से श्रद्धालु कर सकेंगे स्पर्श पूजा, जानें ‘शीघ्र दर्शनम’ पास की कीमत

देवघर में श्रावणी मेले का समापन, शनिवार से श्रद्धालु कर सकेंगे स्पर्श पूजा, जानें ‘शीघ्र दर्शनम’ पास की कीमत

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/28 at 2:37 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

देवघर में एक माह तक चला राजकीय श्रावणी मेला संपन्न हो गया है. बाबा बैद्यनाथ मंदिर में अरघा हटा दिया गया है और अब श्रद्धालु शनिवार से बाबा का स्पर्श कर जलार्पण कर सकेंगे. आगामी भादो मेले के लिए भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

देवघर: एक माह तक चले विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेले का शुक्रवार को सावन पूर्णिमा के अवसर पर विधिवत समापन हो गया. मेले के समापन के साथ ही बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह से अरघा हटा दिया गया है और श्रद्धालुओं के लिए पूर्व की तरह स्पर्श पूजा की पौराणिक परंपरा बहाल कर दी गयी है. अब शनिवार सुबह से आम श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ का स्पर्श कर जलार्पण कर सकेंगे.

Contents
विशेष पूजा-अर्चना के बाद हटाया गया अरघाभादो मेले में नहीं होगा रुद्राभिषेकश्रद्धालुओं के बीच बांटा गया प्रसाद

विशेष पूजा-अर्चना के बाद हटाया गया अरघा

मेले के अंतिम दिन दोपहर करीब 3:30 बजे बाबा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद अरघा हटाया गया. इसके बाद प्रशासनिक भवन में स्टेट पुरोहित पंडित श्रीनाथ मिश्र के नेतृत्व में अधिकारियों ने विधिवत संकल्प लिया. उपायुक्त (डीसी) सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रवीण पुष्कर और उप विकास आयुक्त (डीडीसी) पीयूष सिन्हा समेत अन्य अधिकारियों ने गर्भगृह में बाबा बैद्यनाथ की षोडशोपचार विधि से पूजा की. इस दौरान दूध, दही, घी, मधु, फूल और बेलपत्र अर्पित कर मेले के सफल और सुरक्षित निष्पादन के लिए बाबा का आभार जताया गया.

भादो मेले में नहीं होगा रुद्राभिषेक

डीसी सौरभ भुवानिया ने बताया कि आगामी भादो मेले की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए भादो मेले के दौरान गर्भगृह में रुद्राभिषेक पूरी तरह से बैन रहेगा. श्रद्धालु कतारबद्ध व्यवस्था के माध्यम से ही दर्शन करेंगे. इसके अलावा, ‘शीघ्र दर्शनम’ पास की व्यवस्था पहले की तरह 600 रुपये प्रति व्यक्ति के शुल्क पर जारी रहेगी. सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त स्थानीय पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे.

श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया प्रसाद

विशेष पूजा के बाद अधिकारियों और मंदिर कर्मियों ने तारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया. इस मौके पर नगर आयुक्त सुलोचना मीणा, एसडीएम सह मंदिर प्रभारी रवि कुमार, सहायक प्रभारी संतोष कुमार, मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त समेत कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बरहरवा में हर्षोल्लास के साथ मना रक्षाबंधन, भाई-बहन के रिश्ते में दिखी प्रेम की मिठास
Next Article कल से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुरू होगा साइबर सेल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कल से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुरू होगा साइबर सेल
August 28, 2026
बरहरवा में हर्षोल्लास के साथ मना रक्षाबंधन, भाई-बहन के रिश्ते में दिखी प्रेम की मिठास
August 28, 2026
रक्षाबंधन पर पेड़ों को बांधा रक्षा सूत्र, वन विभाग ने लिया संरक्षण का संकल्प
August 28, 2026
रक्षाबंधन पर मुक्तेश्वर धाम घाट में हुई मां गंगा की भव्य आरती
August 28, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

कल से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुरू होगा साइबर सेल

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

बरहरवा में हर्षोल्लास के साथ मना रक्षाबंधन, भाई-बहन के रिश्ते में दिखी प्रेम की मिठास

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

रक्षाबंधन पर पेड़ों को बांधा रक्षा सूत्र, वन विभाग ने लिया संरक्षण का संकल्प

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

रक्षाबंधन पर मुक्तेश्वर धाम घाट में हुई मां गंगा की भव्य आरती

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?