बोरियो। संवाददाता। आरके प्लस टू स्कूल के सभागार में मंगलवार को प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की विशेष गुरु गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीईईओ तरुण कुमार घाटी ने की। बैठक में विद्यालयवार डहर एप पर अपलोड किए गए कार्यों, विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन, शिशु पंजी एवं एचवीआर के उन्मुखीकरण की समीक्षा की गई।
बीईईओ ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करें और विद्यालय से संबंधित आवश्यक जानकारी नियमित रूप से अद्यतन रखें। बैठक में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की भी समीक्षा करते हुए विद्यालयों के संचालन को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। मौके पर बीपीओ राजेश्वरी सिन्हा, बीआरपी, सीआरपी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।



