• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रेलवे के नक्शे पर चमकेगा संथाल: 4 नए बाईपास की सौगात, बिना रुके फर्राटे भरेंगी ट्रेनें

रेलवे के नक्शे पर चमकेगा संथाल: 4 नए बाईपास की सौगात, बिना रुके फर्राटे भरेंगी ट्रेनें

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/22 at 11:15 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

संथाल परगना को केंद्र सरकार से चार नए रेल बाईपास की सौगात मिली है, जिससे क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रा का समय बचेगा। इन बाईपास से ट्रेनों के इंजन रिवर्सल की समस्या खत्म होगी, जिससे रेल यातायात सुगम और तेज होगा।

देवघर। कभी रेल कनेक्टिविटी के मामले में हाशिये पर खड़ा संथाल परगना अब रेल मानचित्र पर चमक रहा है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने संथाल परगना को एक-दो नहीं, बल्कि चार-चार रेल बाईपास की सौगात दी है।

Contents
हंसडीहा में वाई सेक्शन का होगा बाईपास:जामा-महारो बाईपास से करीब आएंगे हंसडीहा-बासुकीनाथ:जसीडीह रेल बाईपास ने खोला नया द्वार:मधुपुर रेल बाईपास से गिरिडीह-कोडरमा जाना होगा आसान:रेल बाईपास से आशय:

एक तरफ जहां बिहार, बंगाल व संथाल के पहले रेल बाईपास का ट्रायल पूरा हो चुका है, वहीं जसीडीह स्थित इस रेल बाईपास का उद्घाटन शीघ्र होगा। साथ ही मधुपुर रेल बाईपास बनकर तैयार है। इस वर्ष दिसंबर तक इसके चालू होने की उम्मीद है। गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुमका के हंसडीहा व जामा में भी रेल बाईपास को मंजूरी मिल गई है। इससे आने वाले दिनों में इंजन के रिवर्सल का झंझट खत्म होगा और समय की बचत होगी। ये दोनों बाईपास 2028 तक पूरे हो जाएंगे।

हंसडीहा में वाई सेक्शन का होगा बाईपास:

सांसद डॉ. दुबे ने बताया कि हंसडीहा में वाई सेक्शन का रेल बाईपास होगा, जिसका टेंडर हो गया है। दुमका जिले में स्थित हंसडीहा में रेल बाईपास के निर्माण का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र में ट्रेनों के आवागमन को सुगम बनाना है।

हंसडीहा, भागलपुर-बांका, दुमका, गोड्डा और जसीडीह/देवघर की ओर से आने-जाने वाली ट्रेनों के लिए एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। बाईपास के बनने से इंजन के रिवर्सल का झंझट भी खत्म होगा।

जामा-महारो बाईपास से करीब आएंगे हंसडीहा-बासुकीनाथ:

जामा-महारो में रेल बाईपास के बनने से हंसडीहा से बासुकीनाथ तक ट्रेन सीधे पहुंच जाएगी। नई ट्रेनों को नया मार्ग मिलेगा। साथ ही दुमका स्टेशन पर ट्रेनों के इंजन रिवर्सल की समस्या खत्म होगी। इसके निर्माण से जसीडीह-गोड्डा की तरफ से आने-जाने वाली ट्रेनों को दुमका स्टेशन जाए बिना सीधे निकाला जा सकेगा।

वर्तमान में कई ट्रेनों को दुमका स्टेशन ले जाना पड़ता है, जिससे 30 से 45 मिनट का समय बर्बाद होता है। इसके बनने से भागलपुर, गोड्डा, रांची और जसीडीह के बीच का रेल सफर काफी तेज हो जाएगा।

जसीडीह रेल बाईपास ने खोला नया द्वार:

गोड्डा, दुमका और भागलपुर-बांका को जसीडीह रेल बाईपास ने नया द्वार दिया है। अब गोड्डा व दुमका से खुलने वाली ट्रेनों के इंजन को रिवर्सल से मुक्ति मिलेगी। जसीडीह रेल बाईपास देवघर लिंक केबिन से 4.8 किमी का नया रेल ट्रैक है। रांची व हावड़ा जाने वाली ट्रेनों का एक घंटा समय बचेगा।

देवघर, दुमका, गोड्डा और बांका से खुलकर हावड़ा, रांची, धनबाद, गिरिडीह और कोडरमा की ओर जाने-आने वाली ट्रेनों को अब जसीडीह स्टेशन पर इंजन के रिवर्सल की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मधुपुर रेल बाईपास से गिरिडीह-कोडरमा जाना होगा आसान:

हावड़ा-पटना मेन रेल लाइन पर स्थित मधुपुर रेल बाईपास का काम नवंबर-दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। 106 करोड़ की योजना में साढ़े सात किमी का नया ट्रैक बिछ रहा है। दो नए स्टेशन बन रहे हैं। दोनों स्टेशन मधुपुर-गिरिडीह रूटलाइन पर हैं। इसके बनने से गिरिडीह-कोडरमा जाने के लिए इंजन का रिवर्सल नहीं होगा।

रेल बाईपास नहीं होने से ही देवघर या जसीडीह के रास्ते इस रूट पर लंबी दूरी की गाड़ियां नहीं चल रही हैं। नया बाईपास बनते ही मथुरापुर स्टेशन से आगे बढ़ते ही गिरिडीह की ओर जाने वाली ट्रेनें मथुरापुर-मधुपुर के बीच नवा पतरो में लिंक केबिन से कटकर नए ट्रैक पर चलकर आगे की ओर बढ़ेंगी।

रेल बाईपास से आशय:

रेल बाईपास एक ऐसी वैकल्पिक रेल लाइन होती है, जो किसी बड़े शहर, भीड़भाड़ वाले मुख्य जंक्शन या शहर के अंदरूनी हिस्सों से ट्रेनों को बचाकर बाहर-बाहर ही निकाल देती है, ताकि मुख्य स्टेशन पर ट्रैफिक का दबाव और ट्रेनों की लेट-लतीफी कम हो सके।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article SAIL कर्मचारियों के बोनस पर 1 अक्टूबर को होगा बड़ा फैसला, 5 अक्टूबर तक होगा भुगतान
Next Article देवघर में करोड़ों के पुल का गार्डवाल उद्घाटन से पहले धंसी, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बरहरवा के इन गांवों में सुधरेंगे तालाब, जल संरक्षण को मिलेगी रफ्तार
September 22, 2026
Bihar MLC Election 2026: शेखपुरा के 4339 मतदाता चुनेंगे विधान पार्षद, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
September 22, 2026
JDU प्रदेश अध्यक्ष के ‘छिटपुट’ वाले बयान पर भड़के प्रशांत किशोर, पूछा- आखिर गंभीर अपराध किसे कहते हैं?
September 22, 2026
बरहरवा में दिखेगा अजंता शैली का जादू; कुशवाहा टोला दुर्गा पूजा की 50वीं वर्षगांठ पर भव्य स्वर्ण जयंती समारोह.
September 22, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

बरहरवा के इन गांवों में सुधरेंगे तालाब, जल संरक्षण को मिलेगी रफ्तार

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

बरहरवा में दिखेगा अजंता शैली का जादू; कुशवाहा टोला दुर्गा पूजा की 50वीं वर्षगांठ पर भव्य स्वर्ण जयंती समारोह.

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

गजब की ‘जुगाड़’: साहेबगंज में चोरी की बाइक का इंजन लगाया गन्ने का जूस निकालने वाली गाड़ी में, पुलिस भी हैरान.

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

तालझारी में करमा पर्व की धूम, भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों ने रखा व्रत

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?