• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > SAIL कर्मचारियों के बोनस पर 1 अक्टूबर को होगा बड़ा फैसला, 5 अक्टूबर तक होगा भुगतान

SAIL कर्मचारियों के बोनस पर 1 अक्टूबर को होगा बड़ा फैसला, 5 अक्टूबर तक होगा भुगतान

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/22 at 11:10 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

SAIL कर्मियों के बोनस पर 1 अक्टूबर को नई दिल्ली में प्रबंधन और एनजेसीएस नेताओं के बीच बैठक होगी। इस बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बोनस राशि पर अंतिम सहमति बनेगी और भुगतान 5 अक्टूबर तक होगा।

बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के कर्मियों के बोनस मसौदे पर एक अक्टूबर को नई दिल्ली में प्रबंधन के साथ एनजेसीएस नेताओं की बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता कंपनी के निदेशक (कार्मिक) केके सिंह करेंगे। इसमें श्रमिक संगठनों की ओर से इंटक, एटक, सीटू, बीएमएस और एचएमएस के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच विचार-विमर्श के बाद वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बोनस की देय राशि पर अंतिम सहमति बनने की उम्मीद है। इसके बाद कामगारों को बोनस की राशि पांच अक्टूबर तक उनके बैंक खातों में भुगतान किए जाने की संभावना है। इससे बोकारो इस्पात संयंत्र सहित  पहली बैठक में बोनस पर होगा फैसला

महारत्न कंपनी सेल में कामगारों को दी जाने वाली बोनस की राशि पर हर हाल में एक अक्टूबर, गुरुवार को अंतिम फैसला होने की उम्मीद है। इसका कारण यह है कि दो अक्टूबर, शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश है।

वहीं, तीन अक्टूबर शनिवार और चार अक्टूबर रविवार को सेल मुख्यालय, नई दिल्ली में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। ऐसे में यूनियन नेताओं के पास बोनस की राशि को लेकर बातचीत के लिए एक अक्टूबर के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं होगा।

इधर, सेल प्रबंधन ने एनजेसीएस के साथ हुए करार के तहत लागू वर्तमान बोनस फार्मूले के आधार पर कामगारों को दी जाने वाली राशि का आकलन शुरू कर दिया है। वर्तमान बोनस फार्मूले के तहत इस वर्ष कामगारों को करीब 29 हजार रुपये बोनस मिलने की संभावना जताई जा रही है।

यूनियन ने अब तक तैयार नहीं किया बोनस का प्रस्ताव

सेलकर्मियों के बोनस के मुद्दे पर एक अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाली बैठक से पहले कंपनी प्रबंधन ने अपनी ओर से दी जाने वाली बोनस राशि का हिसाब-किताब कर लिया है, जबकि यूनियन की ओर से बोनस की मांग को लेकर अब तक कोई प्रस्ताव तैयार नहीं किया गया है।

यूनियन नेताओं का कहना है कि बोनस बैठक के दौरान कंपनी की आय और व्यय को देखते हुए राशि का प्रस्ताव प्रबंधन के समक्ष रखा जाएगा। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि वे सेल प्रबंधन से वर्तमान बोनस फार्मूले को संशोधित कर इस बार कामगारों को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बोनस दिलाने का प्रयास करेंगे।

बता दें कि पिछले साल सेल के स्थायी कर्मचारियों को 29,500 रुपये और प्रशिक्षु कर्मियों को 23,600 रुपये बोनस दिया गया था।

सेलकर्मियों के बोनस के मुद्दे पर एक अक्टूबर को नई दिल्ली में प्रबंधन के साथ बैठक होगी। बैठक में कंपनी के नफा-नुकसान को देखते हुए बोनस की राशि का प्रस्ताव प्रबंधन के समक्ष रखा जाएगा। हमारा प्रयास होगा कि वर्तमान बोनस फार्मूले में संशोधन कर कामगारों को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक राशि बोनस के रूप में दिलाई जा सके।
-डाॅ. जी. संजीव रेड्डी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंटक

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article NMC का नया नियम: MBBS और इंटर्नशिप के लिए अब 10 साल, फर्स्ट ईयर पास करने के 4 मौके ही मिलेंगे
Next Article रेलवे के नक्शे पर चमकेगा संथाल: 4 नए बाईपास की सौगात, बिना रुके फर्राटे भरेंगी ट्रेनें
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बरहरवा के इन गांवों में सुधरेंगे तालाब, जल संरक्षण को मिलेगी रफ्तार
September 22, 2026
Bihar MLC Election 2026: शेखपुरा के 4339 मतदाता चुनेंगे विधान पार्षद, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
September 22, 2026
JDU प्रदेश अध्यक्ष के ‘छिटपुट’ वाले बयान पर भड़के प्रशांत किशोर, पूछा- आखिर गंभीर अपराध किसे कहते हैं?
September 22, 2026
बरहरवा में दिखेगा अजंता शैली का जादू; कुशवाहा टोला दुर्गा पूजा की 50वीं वर्षगांठ पर भव्य स्वर्ण जयंती समारोह.
September 22, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

बरहरवा के इन गांवों में सुधरेंगे तालाब, जल संरक्षण को मिलेगी रफ्तार

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

बरहरवा में दिखेगा अजंता शैली का जादू; कुशवाहा टोला दुर्गा पूजा की 50वीं वर्षगांठ पर भव्य स्वर्ण जयंती समारोह.

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

गजब की ‘जुगाड़’: साहेबगंज में चोरी की बाइक का इंजन लगाया गन्ने का जूस निकालने वाली गाड़ी में, पुलिस भी हैरान.

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

तालझारी में करमा पर्व की धूम, भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों ने रखा व्रत

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?