बरहरवा/साहिबगंज। विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरहरवा में सात महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। जिला डीआरसीएचओ डॉ. किरण माला ने ऑपरेशन किया, जबकि डॉ. सरिता टुडू ने एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी निभाई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 जुलाई से 10 अगस्त तक चलाए जा रहे विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के दौरान योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधन अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सीएचसी बरहरवा में महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी के साथ-साथ कॉपर-टी, माला-एन, अंतरा इंजेक्शन, छाया, निरोध और इमरजेंसी पिल जैसी अस्थायी गर्भनिरोधक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।इस अवसर पर बीपीएम संजय कुमार सिंह, आजमातुन निशा, सुनीता कुमारी, मीनू सरोज मुर्मू, सुमन कुमारी, बबीता कुमारी, विष्णु विक्रम, सपन मंडल, भोला पंडित, इंदुबाला कुमारी, गुंजा कुमारी, तरीकुल, मंतोष कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी उपस्थित रहे।




