• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • रांची
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > गंगा के कटाव से उजड़ रहे आशियाने, 40-50 परिवारों ने छोड़े घर

गंगा के कटाव से उजड़ रहे आशियाने, 40-50 परिवारों ने छोड़े घर

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/29 at 3:09 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

गंगा का जलस्तर स्थिर पर कटाव जारी। कारगिल दियारा-बैजनाथपुर में 40-50 परिवार घर तोड़कर सामान बचा रहे। 300 एकड़ जमीन कटी, दर्जनों घर समाए। तत्काल राहत की मांग।

गंगा का जलस्तर स्थिर, लेकिन कटाव का कहर जारी : कारगिल दियारा-बैजनाथपुर में घर तोड़कर सामान बचा रहे परिवार

Contents
घर तोड़कर ईंट और सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे परिवारखतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर है जलस्तरग्रामीणों ने राहत और सुरक्षित स्थान की मांग कीकटाव का सर्वेक्षण कराने की बात

साहिबगंज : गंगा का जलस्तर शनिवार को दिनभर लगभग स्थिर रहा, लेकिन कारगिल दियारा और बैजनाथपुर में कटाव का कहर जारी रहा. तेज धार जमीन काटकर ले जा रही है और परिवार वर्षों की मेहनत से बने घर खुद तोड़कर ईंट और उपयोगी सामान बचाने में जुटे हैं.

घर तोड़कर ईंट और सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे परिवार

परिवार सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं. बड़े-बुजुर्गों के साथ बच्चे भी दीवारों से ईंट निकालते दिखे. स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 300 एकड़ जमीन कट चुकी है और दर्जनों घर गंगा में समा चुके हैं. 40 से 50 परिवार घर दूसरी जगह शिफ्ट कर चुके हैं. ग्रामीणों ने कहा कि करीब एक दशक में इतना कटाव नहीं देखा.

खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर है जलस्तर

केंद्रीय जल आयोग, पटना के अनुसार शुक्रवार सुबह छह बजे जलस्तर 27.85 मीटर था, जो चेतावनी रेखा 26.25 मीटर से 1.60 मीटर और खतरे के निशान 27.25 मीटर से 60 सेंटीमीटर ऊपर है. बुधवार-गुरुवार के 24 घंटे में जलस्तर में तीन सेंटीमीटर की वृद्धि हुई थी. शनिवार को खास बदलाव नहीं हुआ. बक्सर से फरक्का तक कई जगह जलस्तर स्थिर और कुछ जगह कम हुआ.

ग्रामीणों ने राहत और सुरक्षित स्थान की मांग की

ग्रामीणों ने तत्काल राहत और विस्थापित परिवारों के लिए सुरक्षित स्थान पर व्यवस्था करने की मांग की है.

कटाव का सर्वेक्षण कराने की बात

साहिबगंज के अंचल अधिकारी बासुकीनाथ टुडू ने बताया कि निश्चित रूप से बाढ़ का कहर जारी है और दियारा क्षेत्र में कटाव भी है. ऐसी स्थिति में ग्रामीणों द्वारा कटाव की जानकारी भी दी गई है. इसका सर्वेक्षण किया जाएगा. जहां तक हो सकेगा, सरकारी मुआवजा प्रदान करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article खनिज कानून के खिलाफ झामुमो ने फूंका बिगुल : 166 पंचायतों में अभियान, नौ प्रखंडों में महाधरना
Next Article साइबर अपराधियों तक पहुंचेगी साहिबगंज पुलिस : 118 लंबित मामलों के अनुसंधान को मिलेगी रफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उज्बेकिस्तान में पीएम मोदी की ग्रैंड एंट्री: राष्ट्रपति शवकत ने किया स्वागत, एक ही कार में दिखे दोनों नेता
August 29, 2026
साइबर अपराधियों तक पहुंचेगी साहिबगंज पुलिस : 118 लंबित मामलों के अनुसंधान को मिलेगी रफ्तार
August 29, 2026
खनिज कानून के खिलाफ झामुमो ने फूंका बिगुल : 166 पंचायतों में अभियान, नौ प्रखंडों में महाधरना
August 29, 2026
विद्युत ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
August 29, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

साइबर अपराधियों तक पहुंचेगी साहिबगंज पुलिस : 118 लंबित मामलों के अनुसंधान को मिलेगी रफ्तार

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

खनिज कानून के खिलाफ झामुमो ने फूंका बिगुल : 166 पंचायतों में अभियान, नौ प्रखंडों में महाधरना

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

विद्युत ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

By AMRIT RAJ
झारखंडरांची

लापरवाह वाहन चालकों पर रांची में बेड़ो पुलिस का शिकंजा, 20 चालकों पर लगा जुर्माना

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?