साहिबगंज। संवाददाता। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने हावड़ा-नटेसर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन साहिबगंज-बरहरवा-पाकुड़ होकर चलेगी।
ट्रेन संख्या 03029 हावड़ा-नटेसर स्पेशल 10 अगस्त 2026 से 8 फरवरी 2027 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को चलेगी। हावड़ा से रात 10 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1 बजे नटेसर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 03030 नटेसर-हावड़ा स्पेशल 11 अगस्त से 9 फरवरी 2027 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को चलेगी। यह नटेसर से दोपहर 1:55 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7 बजे हावड़ा पहुंचेगी।ट्रेन दोनों दिशाओं में बोलपुर शांतिनिकेतन, रामपुरहाट, पाकुड़, बरहरवा, साहिबगंज, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा होगी। इसकी बुकिंग जल्द शुरू होगी।




