बरहेट/साहिबगंज। संवाददाता। रांची में छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को भाजपा बरहेट मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष मनीष भारती के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर कथित लाठीचार्ज को लेकर आक्रोश जताया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ बल प्रयोग किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है। कार्यकर्ताओं ने छात्रों की ओर से उठाई जा रही सीबीआई जांच की मांग का समर्थन करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने की बात कही। भाजपा नेताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए और उनकी आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में मंडल मुर्मू, रमिता तिवारी, विभीषण ठाकुर, राजा हांसदा, नवीन गुप्ता, साहब राम बेसरा, सरफराज अंसारी, हेमंत शाह, गौरी शंकर शाह, खगेंद्र साह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अब पढ़िए अगली खबर: Sahibganj: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग का समर्थन




