हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की अचानक तबीयत बिगड़ी. हार्ट रेट अनियंत्रित होने पर डॉक्टरों ने अस्थायी पेसमेकर लगाने का निर्णय लिया है. उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है.
रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ गयी. वह रांची के हिल व्यू हॉस्पिटल में इलाजरत हैं. सूत्रों के अनुसार, उनका हार्ट रेट अनियंत्रित हो गया है और लगातार गिरावट के बाद डॉक्टरों की टीम ने आपात बैठक कर आगे के उपचार पर चर्चा की.जानकारी के अनुसार, रूपी सोरेन की स्थिति को देखते हुए हिल व्यू हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ उज्जवल राय समेत अन्य चिकित्सकों के साथ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ दीपक गुप्ता को भी बुलाया गया. डॉक्टरों ने हार्ट रेट को नियंत्रित करने के लिए टेंपरेरी पेसमेकर लगाने का निर्णय लिया है.जानकारी के अनुसार, रूपी सोरेन की स्थिति को देखते हुए हिल व्यू हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ उज्जवल राय समेत अन्य चिकित्सकों के साथ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ दीपक गुप्ता को भी बुलाया गया. डॉक्टरों ने हार्ट रेट को नियंत्रित करने के लिए टेंपरेरी पेसमेकर लगाने का निर्णय लिया है.
शाम में अस्पताल पहुंचे कार्डियोलॉजिस्ट
बताया गया कि कार्डियोलॉजिस्ट डॉ दीपक गुप्ता बुधवार की शाम करीब छह बजे हिल व्यू हॉस्पिटल पहुंचे. जानकारी के अनुसार, वह रूपी सोरेन को टेंपरेरी पेसमेकर लगाएंगे. इसके बाद उनके हार्ट रेट की स्थिति की निगरानी की जायेगी और उपचार के असर का आकलन किया जायेगा.
स्थिति नियंत्रित होने पर स्थायी पेसमेकर पर फैसला
सूत्रों के अनुसार, टेंपरेरी पेसमेकर लगाने के बाद रूपी सोरेन के हार्ट रेट की स्थिति को देखा जायेगा. यदि इससे स्थिति नियंत्रित होती है, तो आगे स्थायी पेसमेकर लगाने पर निर्णय लिया जा सकता है.
फिलहाल डॉक्टरों की टीम रूपी सोरेन के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है. उनकी स्थिति को लेकर चिकित्सकों की टीम इलाज और मॉनिटरिंग में जुटी हुई है.



