वियतनाम हादसे में मारे गए राजा वर्मा के परिवार को मंत्री संजय यादव और सांसद महुआ माजी ने 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी. उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.
रांची. वियतनाम में हुए हादसे में जान गंवाने वाले राजा वर्मा के परिजनों से बुधवार को झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव और राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने मुलाकात की. दोनों ने परिजनों से मिलकर घटना पर दुख जताया और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. इस दौरान परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गयी.मंत्री संजय यादव और सांसद महुआ माजी ने परिजनों से घटना की जानकारी ली. उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनकी स्थिति जानी और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही.
परिजनों को दी 5 लाख रुपये की सहायता
मुलाकात के दौरान राजा वर्मा के परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी गयी. इस मौके पर परिजनों ने हादसे और उसके बाद की परिस्थितियों से जुड़ी जानकारी भी साझा की.
वियतनाम हादसे में हुई थी राजा वर्मा की मौत
राजा वर्मा की वियतनाम में हुए हादसे में मौत हो गयी थी. घटना के बाद उनके परिवार में शोक का माहौल है. हादसे में जान गंवाने वाले राजा वर्मा के परिजनों से मिलने पहुंचे मंत्री और सांसद ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.



