साहिबगंज। नगर परिषद के सेवानिवृत्त टैक्स दारोगा 80 वर्षीय संग्राम सिंह ने अपनी मांगों को लेकर झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता से न्याय की गुहार लगाई है। ग्लूकोमा से पीड़ित संग्राम सिंह ने बताया कि पैसों के अभाव में उनका इलाज नहीं हो पा रहा है। 18 सितंबर को मुलाकात नहीं होने पर उन्होंने 19 सितंबर को रजिस्ट्री के माध्यम से आवेदन भेजा। उन्होंने बताया कि 30 जून 2009 को सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें पांचवें वेतनमान के आधार पर करीब आठ हजार रुपये पेंशन मिल रही है। उनका कहना है कि छठे वेतनमान का लाभ मिलने पर पेंशन बढ़ सकती है। उन्होंने मामले में संज्ञान लेकर न्याय दिलाने की मांग की है।
सेवानिवृत्त टैक्स दारोगा ने झामुमो केंद्रीय सचिव से लगाई गुहार
Leave a comment



