अम्बाडीहा और भवानी चौकी में जरूरतमंदों को चूड़ा, गुड़ समेत आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई
साहिबगंज। मंडरो प्रखंड के अम्बाडीहा पंचायत के वार्ड संख्या-10 एवं भवानी चौकी के वार्ड संख्या-1 में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को चूड़ा, गुड़, मोमबत्ती, माचिस और प्लास्टिक शीट उपलब्ध कराई गई।
राहत वितरण कार्यक्रम में मंडरो के अंचलाधिकारी सहित झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सोरेन, केंद्रीय समिति सदस्य सह प्रखंड सचिव बबलू मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष जेम्स किस्कू, प्रखंड उपाध्यक्ष मो. सुबहान अली, पंचायत अध्यक्ष योगेश मरांडी, पंचायत सचिव हजरत अली, मो. कलाम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मौके पर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी। जरूरत पड़ने पर आगे भी राहत सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही गई। राहत सामग्री मिलने पर ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।



