• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > पश्चिम चंपारण में सीएसपी संचालक के घर पुलिस की छापेमारी, नोट गिनने वाली दो मशीनें मिलीं

पश्चिम चंपारण में सीएसपी संचालक के घर पुलिस की छापेमारी, नोट गिनने वाली दो मशीनें मिलीं

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/20 at 9:09 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

बेतिया के मिर्जा टोली में एक सीएसपी संचालक के घर संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को नोट गिनने वाली दो मशीनें मिलीं, हालांकि जांच में अभी तक कोई अनियमितता नहीं पाई गई है।

 बेतिया (पश्चिम चंपारण)। West Champaran CSP Operator: बेतिया में संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस ने शनिवार की शाम कालीबाग थाना क्षेत्र के मिर्जा टोली स्थित एक सीएसपी संचालक के घर छापेमारी की।

Contents
देर रात नोट गिनने की सूचनातीन बैंकों का सीएसपीजांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

सदर एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में नगर, कालीबाग थाना और क्विक एक्शन टीम (क्यूआरटी) के जवानों ने घर की जांच की। इस दौरान पुलिस को नोट गिनने वाली दो मशीनें मिलीं।

देर रात नोट गिनने की सूचना

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच-727 स्थित मिर्जा टोली में सीएसपी संचालक के घर पर देर रात तक मशीन से रुपये गिने जाते हैं। साथ ही, वहां कुछ संदिग्ध गतिविधि होने की आशंका जताई गई थी।

सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच के लिए पहुंची।

देर शाम बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को देखकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोग एक-दूसरे से छापेमारी के कारण की जानकारी लेते नजर आए। जांच के दौरान पुलिस को घर से नोट गिनने वाली दो मशीनें मिलीं।

तीन बैंकों का सीएसपी

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि भरत भूषण सीएसपी संचालक हैं। वह पंजाब नेशनल बैंक समेत तीन बैंकों का सीएसपी चलाते हैं। उनके यहां ग्राहकों से प्राप्त कलेक्शन की राशि की गिनती की जाती है।

जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

सदर एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि की गुप्त सूचना पर जांच की गई थी। सीएसपी में ग्राहकों से मिलने वाली राशि का कलेक्शन किया जाता है और उसकी गिनती के बाद रुपये बैंक में जमा कराए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वहां किसी प्रकार की अनियमितता या अन्य संदिग्ध गतिविधि होती है या नहीं।

छापेमारी में एसडीपीओ के अलावा नगर थानाध्यक्ष विनय कुमार, कालीबाग थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और क्विक एक्शन टीम के जवान शामिल थे।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 10 हजार युवाओं को नौकरी का वादा, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने खोला रोजगार का कार्ड
Next Article नगर आयुक्त के आदेश को ठेंगा! रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में पुराने संवेदक की वसूली जारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बरहरवा में युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ, फिर विकसित भारत क्विज में दिखाया उत्साह
September 20, 2026
गुमानी स्टेशन पर रुकेगी इंटरसिटी ? सांसद से मिले लोग, सौंपा मांगपत्र
September 20, 2026
तीनपहाड़-बाबूपुर में 7 घंटे बिजली गुल, तार बदलने का होगा काम
September 20, 2026
विकसित भारत 2047 पर क्विज, साहिबगंज के छात्रों में दिखा उत्साह
September 20, 2026

You Might Also Like

बिहार

हेलमेट पहन सिंघम स्टाइल में बाइक दौड़ाकर मंझवे घाट पहुंचे जमुई SP विश्वजीत दयाल; देखते ही बालू माफ‍िया में उड़ गए होश

By AMRIT RAJ
बिहार

2014 में मोदी सरकार बनने के बाद ही आजाद हुए मुसलमान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने किया दावा

By AMRIT RAJ
बिहार

गोपालगंज में 379 करोड़ की सड़क योजनाओं की धीमी चाल, बाइपास से थावे मंदिर तक ये काम अब भी बाकी

By AMRIT RAJ
बिहारपटना

दानापुर में अग्निवीर भर्ती की पूरी डेटशीट जारी, 22 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगी रैली; देखें किस दिन किसकी बारी

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?