दिव्यांग बच्चों, बुजुर्गों, आदिम जनजाति, उत्कृष्ट किसानों और जवानों का होगा सम्मान
साहिबगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को साहिबगंज में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव के नेतृत्व में ‘सेवा संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण अभियान-2026’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम कुमार यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत दिव्यांग एवं मूक-बधिर बच्चों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों, नेत्रहीन एवं स्पैस्टिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय के बच्चों तथा आदिम जनजाति के लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।
दोपहर में जोकमारी, महादेवगंज में आदिम जनजाति, उत्कृष्ट किसानों, सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान का कार्यक्रम होगा। वहीं, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जाएगा। शाम को जयंती ग्राम में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम आयोजित होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिलेवासियों से कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।



