• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • बिहार
  • Uncategorized
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी; प्राथमिकी दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी; प्राथमिकी दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/12 at 1:33 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

पलामू के पाटन थाने में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में विनय विश्वकर्मा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

पाटन से रामनरेश तिवारी की रिपोर्ट

Contents
जेपीएससी और सीबीआई जांच का जिक्रसमाज में अशांति फैलाने का आरोपपुलिस ने दर्ज किया केस, जांच में जुटे एसआई

Hemant Soren Objectionable Post: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र और आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पलामू के पाटन थाना में विनय विश्वकर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे कला गांव निवासी जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर सिंह व सचिव रंजीत सिंह ने आवेदन दिया है.पुलिस को लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. शिकायतकर्ता के मुताबिक 11 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप और फेसबुक स्क्रॉल करने के दौरान एक अत्यधिक आपत्तिजनक पोस्ट देखी.इस पोस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बेहद गंदी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था.

जेपीएससी और सीबीआई जांच का जिक्र

शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री पर जेपीएससी परीक्षाओं में संलिप्तता का आरोप लगाते हुए लिखा था कि जब चोरी नहीं की तो जेपीएससी में सीबीआई जांच क्यों नहीं करवाते. पोस्ट में कथित तौर पर यह भी दावा किया गया कि जब तक परीक्षाओं की सीबीआई जांच नहीं होगी, तब तक इस तरह के पोस्ट सोशल मीडिया पर जारी रहेंगे. पोस्ट के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर का भी गलत इस्तेमाल किया गया था.

समाज में अशांति फैलाने का आरोप

शिकायतकर्ता उमाशंकर सिंह ने आरोप लगाया है कि इस तरह के पोस्ट से मुख्यमंत्री की राजनीतिक और सार्वजनिक छवि को गहरा धक्का लगा है, जिससे झामुमो समर्थकों और आम जनता में भारी आक्रोश और चिंता है. जांच करने पर पता चला कि यह पोस्ट पाटन थाना क्षेत्र के गहर पथरा गांव निवासी विनय विश्वकर्मा (पिता- नन्दकिशोर विश्वकर्मा) द्वारा किया गया है. आरोपी कथित तौर पर एक विशेष मोबाइल नंबर का उपयोग करके सोशल मीडिया पर समाज में अराजकता और नफरत फैलाने की कोशिश कर रहा था.

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच में जुटे एसआई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पाटन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. पुलिस ने शिकायतकर्ता के आवेदन और संलग्न किए गए स्क्रीनशॉट के आधार पर केस दर्ज कर ली है. पाटन अंचल के पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल को इस पूरे मामले का अनुसंधान करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी कर तकनीकी साक्ष्यों को जुटाने में लगी है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बिहार कैबिनेट की बैठक में 10 एजेंडों पर मुहर, इस विभाग में 221 नए पदों को मंजूरी, 2031 तक चलेगी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना
Next Article रांची में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ मेदिनीनगर में सत्याग्रह, सूर्या सोनल सिंह ने उठाई युवाओं की आवाज
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahibganj: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिकाधिक मामलों के निष्पादन पर जोर
August 12, 2026
Sahibganj: दियारा क्षेत्र में रातभर अश्लील नृत्य का आयोजन, नशीले पदार्थों की बिक्री की भी चर्चा
August 12, 2026
Sahibganj: भाजपा साहिबगंज जिला की मासिक बैठक संपन्न, तिरंगा यात्रा को लेकर बनी रणनीति
August 12, 2026
बेलहर में सरकारी पैक्स गोदाम पर कांवरियों से वसूली का आरोप, मुफ्त सुविधा की जगह मांगे जा रहे थे पैसे
August 12, 2026

You Might Also Like

झारखंड

Sahibganj: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिकाधिक मामलों के निष्पादन पर जोर

By AMRIT RAJ
झारखंड

Sahibganj: दियारा क्षेत्र में रातभर अश्लील नृत्य का आयोजन, नशीले पदार्थों की बिक्री की भी चर्चा

By AMRIT RAJ
झारखंड

Sahibganj: भाजपा साहिबगंज जिला की मासिक बैठक संपन्न, तिरंगा यात्रा को लेकर बनी रणनीति

By AMRIT RAJ
बिहार

बेलहर में सरकारी पैक्स गोदाम पर कांवरियों से वसूली का आरोप, मुफ्त सुविधा की जगह मांगे जा रहे थे पैसे

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?