राजमहल। भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राजमहल प्रखंड में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय में प्रमुख लक्ष्मी उरांव की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की एकजुटता बनाए रखने की शपथ ली।
इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई गई।
मौके पर अभिजीत राय, गगन बापू, गोपाल कुमार, मोहम्मद गफ्फार शेख, मीनाक्षी कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



