• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > खनन कानून के विरोध पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी का हमला, बोलीं- झारखंड में बढ़ रहा अवैध कारोबार

खनन कानून के विरोध पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी का हमला, बोलीं- झारखंड में बढ़ रहा अवैध कारोबार

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/26 at 12:54 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने खनन कानून के विरोध पर झारखंड सरकार को घेरा. उन्होंने अवैध खनन और कोयला चोरी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. जानें क्या है पूरा मामला.

रांची. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि केंद्र सरकार के संशोधित खान एवं खनिज कानून का विरोध करने के पीछे झारखंड सरकार और उसके सहयोगी दलों की मंशा पर शक है. उन्होंने कहा कि इस विरोध के पीछे उनकी मंशा पर संदेह है. उन्होंने आरोप लगाया कि कानून में पारदर्शिता और एकरूपता लाने के प्रावधानों का विरोध करने से अवैध खनन और कोयला चोरी करने वालों को फायदा पहुंच सकता है.

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि संसद के दोनों सदनों से खान एवं खनिज कानून में संशोधन पारित हो चुका है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का मकसद देशभर में खनन व्यवस्था में एकरूपता और पारदर्शिता लाना है. इसके बावजूद झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो, कांग्रेस और राजद इसका विरोध कर रहे हैं.

अलग-अलग टैक्स से उद्योगों पर असर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खनिजों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह के टैक्स और शुल्क लगाए जाते हैं. इससे खनन क्षेत्र में काम करने वाले उद्योगों के लिए नियम पेचीदा हो जाते हैं.

केंद्र सरकार संशोधन के ज़रिए खनिज क्षेत्र से जुड़े टैक्स और शुल्क की व्यवस्था में स्पष्टता और एकरूपता लाना चाहती है. उन्होंने दावा किया कि झारखंड में खनिजों पर ज़्यादा टैक्स और शुल्क के कारण राज्य में लगे कई उद्योगों को दूसरे राज्यों से खनिज खरीदना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से भरपूर झारखंड में स्थानीय स्तर पर उद्योगों को खनिज मिलना चाहिए, ताकि इन्वेस्टमेंट बढ़े और रोज़गार के मौके पैदा हों.

अवैध खनन को लेकर झामुमो पर निशाना

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि नए कानून से लालफीताशाही कम होगी और खनन क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि कानून का विरोध ऐसी व्यवस्था को बनाए रखने की कोशिश है, जिससे अवैध खनन और अवैध कारोबार करने वालों को फ़ायदा मिलता रहे.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का मकसद खनिज संपदा का बेहतर इस्तेमाल करते हुए उद्योग और रोज़गार को बढ़ावा देना है. नियम साफ होने से निवेशकों को आसानी होगी और राज्य में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं.

उन्होंने कहा कि ऐसे ही एक मामले में, झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच इलाके में बड़े पैमाने पर हुए अवैध अभ्रक खनन के कारण कई छोटे तालाब सूख गए और स्थानीय लोगों के लिए पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई. इसके साथ ही, अवैध खनन से सरकार को लाखों रुपये के रेवेन्यू का नुकसान हुआ है.


Contents
अलग-अलग टैक्स से उद्योगों पर असरअवैध खनन को लेकर झामुमो पर निशाना
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article झारखंड में 27 सितंबर को भी गरज-चमक के साथ होगी बारिश, जानें कब से बदलेगा मौसम
Next Article JSSC ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक परीक्षा की संशोधित स्टेट मेरिट लिस्ट आयोग को सौंपी, 4 अक्टूबर को होगी फाइनल सुनवाई
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार
September 26, 2026
सूड़ी नदी में डूबे 40 वर्षीय मेघराय हेंब्रम, NDRF ने शुरू की तलाश
September 26, 2026
मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन की खौफनाक तस्वीर : ब्रिज की दीवार तोड़ हवा में झूल गया हाइवा; वजन थोड़ा भी आगे झुकता तो
September 26, 2026
झारखंड के डॉक्टरों की कल रांची में बड़ी बैठक: सुरक्षा, एसीपी और नियमित नियुक्ति पर बनेगा एक्शन प्लान
September 26, 2026

You Might Also Like

साहिबगंजझारखंड

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

सूड़ी नदी में डूबे 40 वर्षीय मेघराय हेंब्रम, NDRF ने शुरू की तलाश

By AMRIT RAJ
झारखंडरांची

झारखंड के डॉक्टरों की कल रांची में बड़ी बैठक: सुरक्षा, एसीपी और नियमित नियुक्ति पर बनेगा एक्शन प्लान

By Priyanka Kumari
झारखंडदेश और दुनिया

सरकार से वार्ता विफल, बैंक यूनियनों का हड़ताल का ऐलान, जानें किन सेवाओं पर पड़ेगा असर

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?