• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • रांची
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > रिम्स रांची में सेकंड काउंसलिंग से पहले ही MBBS की पढ़ाई शुरू, सिखाया जा रहा टाइम मैनेजमेंट और मरीज व्यवहार

रिम्स रांची में सेकंड काउंसलिंग से पहले ही MBBS की पढ़ाई शुरू, सिखाया जा रहा टाइम मैनेजमेंट और मरीज व्यवहार

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/17 at 12:06 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

रिम्स रांची में एमबीबीएस के नए सत्र की पढ़ाई सभी छात्रों के नामांकन से पहले ही शुरू हो गई है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के दिशा-निर्देशों के तहत 15 सितंबर से फाउंडेशन कोर्स प्रारंभ किया गया है।

 रांची। रिम्स में एमबीबीएस के नए सत्र की पढ़ाई सभी छात्रों के नामांकन से पहले ही शुरू हो गई है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के दिशा-निर्देश के तहत 15 सितंबर से फाउंडेशन कोर्स शुरू कर दिया गया है। 

Contents
15 सितंबर से फाउंडेशन कोर्स शुरू करना अनिवार्य बाद में आने वाले छात्रों को क्या नुकसान

फिलहाल करीब 180 छात्र-छात्राएं नामांकन लेकर इस कोर्स में शामिल हो रहे हैं, जबकि इस सत्र में रिम्स में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन होना है। दूसरी काउंसिलिंग की प्रक्रिया अभी चल रही है।

फाउंडेशन कोर्स के दौरान नए विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा और अस्पताल के वातावरण से परिचित कराने के साथ कई व्यावहारिक जानकारियां दी जाती हैं। इसमें समय प्रबंधन, मरीजों के साथ व्यवहार, अस्पताल की कार्यप्रणाली, मरीजों की स्थिति को समझना, चिकित्सकीय टीम के साथ समन्वय, अस्पताल का भ्रमण, स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था और मेडिकल प्रोफेशन की जिम्मेदारियों से संबंधित जानकारी दी जाती है।

15 सितंबर से फाउंडेशन कोर्स शुरू करना अनिवार्य 

रिम्स के पीआरओ डॉ. शिशिर कुमार ने बताया कि एनएमसी के दिशा-निर्देश के अनुसार किसी भी स्थिति में 15 सितंबर से फाउंडेशन कोर्स शुरू करना अनिवार्य है। इसके बाद नामांकन लेने वाले छात्रों को यह कोर्स शुरुआती चरण में करने का अवसर नहीं मिल पाएगा। 

उन्होंने कहा कि काउंसिलिंग की प्रक्रिया प्रबंधन के स्तर पर नहीं है, इसलिए बाद में आने वाले छात्रों को इससे वंचित रहना पड़ सकता है। इससे उन्हें अधिक नुकसान नहीं है।

बाद में आने वाले छात्रों को क्या नुकसान

फाउंडेशन कोर्स से वंचित रहने पर छात्रों को मेडिकल कॉलेज के शुरुआती वातावरण, अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों से संवाद जैसी बुनियादी जानकारियां एक साथ हासिल करने का अवसर नहीं मिलेगा। हालांकि इससे उनकी एमबीबीएस की नियमित पढ़ाई रुकती नहीं है, लेकिन शुरुआती परिचय और व्यावहारिक समझ विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर छूट सकता है। उन्हें ये बातें बाद में कक्षाओं और अस्पताल में कामकाज के दौरान सीखनी पड़ सकती हैं।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article थाईलैंड के चक्रवाती घेरे का असर, झारखंड में फिर बदलेगा मौसम; गरज के साथ बारिश का अलर्ट
Next Article खलारी के रोहिणी खदान में भारी ब्लास्टिंग से मचा हड़कंप, घर पर गिरा पत्थर; आक्रोशित ग्रामीणों ने ठप कराया काम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रांची RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में ED का बड़ा एक्शन, 4 राज्यों में एक साथ छापामारी; पटना में भी पहुंची टीम
September 17, 2026
रांची से निकला क्रिकेट का नया हीरा, शिखर मोहन रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में शामिल; ऋषभ पंत संग जमाएंगे धाक
September 17, 2026
जंगल में हथियार छोड़े, रिश्तेदारों के घर छिपकर बदला ठिकाना… आखिरी चाल में मात खा गया नक्सली असीम
September 17, 2026
कृषि योजनाओं में सुस्ती पर भड़के झारखंड के कृषि निदेशक, बीजों के वितरण और एफपीओ अनुदान में तेजी के निर्देश
September 17, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

रांची RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में ED का बड़ा एक्शन, 4 राज्यों में एक साथ छापामारी; पटना में भी पहुंची टीम

By AMRIT RAJ
झारखंडरांची

रांची से निकला क्रिकेट का नया हीरा, शिखर मोहन रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में शामिल; ऋषभ पंत संग जमाएंगे धाक

By AMRIT RAJ
धनबादझारखंड

जंगल में हथियार छोड़े, रिश्तेदारों के घर छिपकर बदला ठिकाना… आखिरी चाल में मात खा गया नक्सली असीम

By AMRIT RAJ
झारखंडरांची

कृषि योजनाओं में सुस्ती पर भड़के झारखंड के कृषि निदेशक, बीजों के वितरण और एफपीओ अनुदान में तेजी के निर्देश

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?