• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • रांची
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > कृषि योजनाओं में सुस्ती पर भड़के झारखंड के कृषि निदेशक, बीजों के वितरण और एफपीओ अनुदान में तेजी के निर्देश

कृषि योजनाओं में सुस्ती पर भड़के झारखंड के कृषि निदेशक, बीजों के वितरण और एफपीओ अनुदान में तेजी के निर्देश

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/17 at 12:36 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजनाओं की समीक्षा की, जिसमें वित्तीय लक्ष्य के विरुद्ध कम उपलब्धि पर नाराजगी व्यक्त की।

रांची। कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य एवं केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित योजनाओं की अद्यतन स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान कई योजनाओं में वित्तीय लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि कम पाए जाने पर निदेशक ने नाराजगी जताते हुए नोडल पदाधिकारियों को कई निर्देश दिया। 

Contents
जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा करने का निर्देश जिलों के व्यय की स्थिति असंतोषजनक

उन्होंने बिरसा बीज उत्पादन, विनिमय, वितरण योजना में जिलों को आवंटित राशि के विरुद्ध व्यय बढ़ाने के लिए जिला कृषि पदाधिकारियों से नियमित वार्ता करने को कहा है। कृषि मेला, कार्यशाला, प्रदर्शन, प्रशिक्षण योजना के तहत जून में आयोजित कृषि व्यापार मेला और खरीफ कर्मशाला के व्यय भुगतान की संचिका तथा कार्य योजना प्रस्तुत करने को कहा। 

जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा करने का निर्देश 

फसल सुरक्षा कार्यक्रम में फसल रक्षक की नियुक्ति और व्यय बढ़ाने के लिए सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र का प्रारूप तैयार करने और 18 सितंबर को जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने एफपीओ अनुदान योजना के क्रियान्वयन से संबंधित विभाग को भेजे गए पत्र का नियमित अनुसरण करने, झारखंड स्टेट मिलेट मिशन योजना में जिलों को पत्र भेजकर कार्प सर्वे में तेजी लाने, समेकित बिरसा ग्राम-सह-कृषक पाठशाला योजना की समीक्षा में उप कृषि निदेशक को संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा कर अद्यतन प्रतिवेदन प्रस्तुत, झारखंड बीज प्रमाणन एजेंसी योजना के लिए विभाग को आवंटन निर्णय के लिए पत्र भेजने तथा निगम में प्रस्तावित नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव दो दिनों के भीतर प्रस्तुत करने को कहा है।

जिलों के व्यय की स्थिति असंतोषजनक

उन्होंने समिति की योजनाओं में जिलों के व्यय की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने पर सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र भेजने और प्रत्येक सप्ताह जिला कृषि पदाधिकारी या परियोजना निदेशक से समीक्षा करने को कहा है। योजनाओं के क्रियान्वयन और सफल संचालन के लिए पीएमयू की आवश्यकता होने पर गठन प्रस्ताव तथा आरएफपी तैयार कर एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article लोहरदगा में झमाझम बारिश से खुली जलनिकासी की पोल, संजय गांधी पथ बना तालाब; सब्जियों तक पहुंचा नाली का पानी
Next Article जंगल में हथियार छोड़े, रिश्तेदारों के घर छिपकर बदला ठिकाना… आखिरी चाल में मात खा गया नक्सली असीम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खादगढ़ा बस स्टैंड बंदोबस्ती में गड़बड़ी की जांच शुरू, रांची नगर निगम ने मांगी रिपोर्ट
September 17, 2026
रांची वासियों को बिजली संकट से मिलेगी राहत, हटिया ग्रिड में लगेगा नया 80 MVA ट्रांसफार्मर
September 17, 2026
LKM नेताओं ने राज्यपाल से उठाई 6 सूत्रीय मांगें, ग्लोबस स्पिरिट्स और क्रशर संचालकों पर कार्रवाई की अपील
September 17, 2026
झारखंड से माओवाद अध्याय समाप्त! 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल ने कोलकाता STF के सामने टेके घुटने
September 17, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

खादगढ़ा बस स्टैंड बंदोबस्ती में गड़बड़ी की जांच शुरू, रांची नगर निगम ने मांगी रिपोर्ट

By AMRIT RAJ
झारखंडरांची

रांची वासियों को बिजली संकट से मिलेगी राहत, हटिया ग्रिड में लगेगा नया 80 MVA ट्रांसफार्मर

By AMRIT RAJ
झारखंड

LKM नेताओं ने राज्यपाल से उठाई 6 सूत्रीय मांगें, ग्लोबस स्पिरिट्स और क्रशर संचालकों पर कार्रवाई की अपील

By AMRIT RAJ
झारखंड

झारखंड से माओवाद अध्याय समाप्त! 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल ने कोलकाता STF के सामने टेके घुटने

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?