युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
राजमहल। थाना क्षेत्र के कन्हैया स्थान से 19 वर्षीय विवाहिता के आधी रात घर से गायब होने का मामला सामने आया है। विवाहिता की मां ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए राजमहल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस को दिए आवेदन में महिला ने बताया कि 5 सितंबर की रात करीब दो बजे उनकी बेटी घर में थी। सुबह उठने पर वह घर से गायब मिली। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसी दौरान ग्रामीणों से पता चला कि थाना क्षेत्र के सरकंडा निवासी सूरज कुमार मंडल विवाहिता को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद परिजनों ने राजमहल थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आवेदन के आधार पर कांड संख्या 307/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस विवाहिता की तलाश में जुटी है।



