संगठन को मजबूत बनाने और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
साहिबगंज। भाजपा साहिबगंज जिला अध्यक्ष गौतम यादव की अध्यक्षता में उत्सव हॉल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को अभियान के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
कार्यशाला में पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा, प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो, जिला प्रभारी अमृत पांडेय समेत प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजना, अभियान की रूपरेखा और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
पूर्व विधायक अनंत ओझा की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा पर आधारित 14 पीपीटी प्रस्तुतियों के माध्यम से उनके सार्वजनिक जीवन, सेवा कार्यों और संगठनात्मक योगदान को प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यशाला में जिले के सभी 17 मंडलों के अध्यक्ष, प्रभारी, अभियान संयोजक सहित जिला एवं मंडल टोली के सदस्य उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री धनंजय कुमार मंडल ने किया।



