दो मिनट का मौन रख कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, जिलाध्यक्ष ने बताया अपूरणीय क्षति
साहिबगंज। झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। सोमवार को साहिबगंज स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडेय के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जनसेवा में योगदान को किया याद
जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडेय ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से राज्य ने एक कर्मठ और समर्पित जनप्रतिनिधि को खो दिया है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शोकसभा में चतुरानंद पांडेय, नारायण सिंह, मिथिलेश कुमार यादव, विजय कुमार यादव, विवाह कुमार साह, गोविंद पासवान, राजेश राय, शशिकांत दुबे, वकील मंडल, विजय कुमार, कृष्ण कुमार पांडेय, रंजीत कुमार सिन्हा, विवेक कुमार, सोनू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



