साहिबगंज। संवाददाता। झारखंड राजभाषा साहित्य अकादमी एवं मनोरंजन भोजपुरी साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 108वीं जयंती एनआरपी सेंटर विद्यालय के सभागार में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता डॉ. सच्चिदानंद ने कहा कि दिनकर की रचनाएं शोषित, पीड़ित और उपेक्षित वर्गों की आवाज को स्वर देती हैं। साहित्यकार अनिरुद्ध प्रभास ने दिनकर को प्रगतिवाद का मुखर समर्थक बताते हुए उनकी रचनाओं में जनचेतना को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि आकाश पांडे ने कहा कि दिनकर का साहित्य युवाओं को संघर्षों में साहस प्रदान करता है। शिक्षाविद गीता पांडे सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। संचालन मनोहर शर्मा ने किया। शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।



