• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • रांची
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > धनबाद के कतरास में नहीं थम रहा भू-धंसान का सिलसिला, छाताबाद में जोरदार आवाज के साथ फिर धंसी धरती; दो जख्मी

धनबाद के कतरास में नहीं थम रहा भू-धंसान का सिलसिला, छाताबाद में जोरदार आवाज के साथ फिर धंसी धरती; दो जख्मी

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/17 at 12:56 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

कतरास के छाताबाद खुशबू मोहल्ला में एक बार फिर भू-धंसान की घटना हुई, जिससे सामुदायिक भवन समेत कई घरों में दरारें आ गईं और सड़क धंस गई।

कतरास( धनबाद)। झारखंड के धनबाद जिले के कतरास में भू-धंसान की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं हो रही हैं। एक बार फिर छाताबाद में भू-धंसान की घटना घटी है, जहां संयोग से एक 12 वर्षीय किशोरी की जान बच गई।

Contents
बीसीसीएल के खिलाफ लोगों में नाराजगी जहां कुछ लोग रह रहे थे, वहां भी हुआ भू-धंसान

छाताबाद खुशबू मोहल्ला में बुधवार की शाम करीब 3:30 बजे एक बार फिर 35 वें दिन भू-धंसान की घटना हुई। इसमें सामुदायिक भवन सहित करीब एक दर्जन घरों में दरारें पड़ गई। घटना के बाद सड़क, आसपास के घरों और सामुदायिक भवन में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई। सड़क करीब 10 फीट नीचे धंस गई।

भू-धंसान की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग आनन-फानन में अपने-अपने घरों से सामानों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेजना शुरू कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। इसी स्थान से महज दो सौ मीटर की दूरी पर सात जुलाई को भी भू-धंसान की घटना घटी थी। 

भू-धंसान की चपेट में आने से तबस्सुम परवीन व रौशनी जख्मी हो गई। जख्मी 48 वर्षीय तबस्सुम परवीन ने बताया कि वह खाना खाकर मैदान की ओर जा रही थी कि तभी अचानक जमीन में हलचल सी होने लगी।

जोरदार आवाज के साथ घर धंसने लगा। जिसे देख चिल्लाने लगी। तभी 12 वर्षीय रौशनी को देख कर वह दौड़ कर उसे अपनी ओर खींच ली। जिससे दोनों के पैर और हाथों में चोटे आई है।

आस पड़ोस के लोगों ने दोनों को बगल के मेडिकल हाल ले जा कर इलाज कराया। उन्होंने बताया कि घरों की दीवारों में दरार पड़ने लगी। धीरे धीरे मकान झुकने लगा। जिसके बाद चारों ओर चीख

 स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के कुछ समय पूर्व ही बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा इस इलाके में दोपहर में नोटिस चस्पा कर सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया था। इसी बीच आज इतनी बड़ी घटना घट गई, जिससे वे लोग बेघर हो गए।

बीसीसीएल के खिलाफ लोगों में नाराजगी 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि बीते तीन माह से वे लोग भू-धंसान की चपेट में आते जा रहे हैं, लेकिन अब तक उन लोगों को सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास नहीं कराया गया है।

मालूम हो कि सात जुलाई को भी यहां से महज दो सौ मीटर की दूरी पर छाताबाद मैदान के समीप भू-धंसान की घटना घटी थी। इसके बाद सात अगस्त को पुन: घटना घटी। सूबे के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, हफीजुद्दीन अंसारी सहित कांग्रेस के प्रभारी के. राजू, विधायक अनूप सिंह, विधायक मथुरा प्रसाद महतो, सांसद ढुलू महतो, विधायक शत्रुघ्न महतो से लेकर कई जनप्रतिनिधि पहुंचे और सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराने का आश्वासन दिया।

मुआवजा व पुनर्वास की मांग को लेकर आशियाना बचाओ आंदोलन के बैनर तले जीटीए डेको आउटसोर्सिंग कंपनी का चक्का जाम कर कई दिनों तक धरना दिया गया। लेकिन अब तक भू-धंसान प्रभावित इलाके में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास नहीं कराया जा सका।

जहां कुछ लोग रह रहे थे, वहां भी हुआ भू-धंसान

जिस सामुदायिक भवन के सामने बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा भोजन का वितरण किया जाता था और कुछ लोग छोटे से टेंट लगाकर रह रहे थे, आज उस जगह पर भी भू-धंसान की घटना घटी।

ग्रामीण सह झामुमो नेता मो. अताउर ने बताया कि यह महज संयोग नहीं तो क्या है। समय का तकाजा है कि आज जहां नोटिस जारी किया गया, वह सामुदायिक भवन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आज ही प्रबंधन द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की लाउडस्पीकर के माध्यम से हिदायत दी गई।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रांची RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में ED का बड़ा एक्शन, 4 राज्यों में एक साथ छापामारी; पटना में भी पहुंची टीम
Next Article JSSC-CGL Scam में देवघर में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, सुधाकर के घर से मिले अहम सुराग
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नेपाल के बीरगंज होटल से लेकर बोकारो तक फैली थी धांधली की तारें: JSSC CGL मामले में CID का बड़ा खुलासा
September 17, 2026
कोल इंडिया कर्मचारियों को ₹1 लाख का प्रोत्साहन, वैधानिक दक्षता प्रमाणपत्र हासिल करने पर मिलेगा लाभ
September 17, 2026
धनबाद पुलिस के निशाने का जवाब नहीं! शूटर सागर को मारी पांच गोलियां, दोनों पैरों में दो-दो गोली आर-पार
September 17, 2026
डीवीसी मैथन टेंडर: 36 लाख के काम के लिए 36 हजार की बोली, समान दर पर उठे सवाल
September 17, 2026

You Might Also Like

झारखंड

नेपाल के बीरगंज होटल से लेकर बोकारो तक फैली थी धांधली की तारें: JSSC CGL मामले में CID का बड़ा खुलासा

By AMRIT RAJ
झारखंडधनबाद

कोल इंडिया कर्मचारियों को ₹1 लाख का प्रोत्साहन, वैधानिक दक्षता प्रमाणपत्र हासिल करने पर मिलेगा लाभ

By AMRIT RAJ
झारखंडधनबाद

धनबाद पुलिस के निशाने का जवाब नहीं! शूटर सागर को मारी पांच गोलियां, दोनों पैरों में दो-दो गोली आर-पार

By AMRIT RAJ
धनबादझारखंड

डीवीसी मैथन टेंडर: 36 लाख के काम के लिए 36 हजार की बोली, समान दर पर उठे सवाल

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?