JTET परीक्षा की पहली पाली 986 केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई. कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों की पात्रता परीक्षा हो चुकी है. जानिए दूसरी पाली का अपडेट.
JTET Exam 2026. झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) की प्रथम पाली शांतिपूर्वक संपन्न हुई. परीक्षा राज्यभर में 986 केंद्रों पर आयोजित की गई, जहां सब कुछ शांतिपूर्ण रहा. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) को विभिन्न जिलों से मिली रिपोर्ट के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. परीक्षा निर्धारित व्यवस्था के तहत शांतिपूर्वक संपन्न हुई.
पहली पाली में कक्षा 6 से 8 तक की परीक्षा
प्रथम पाली में कक्षा छह से आठ तक के शिक्षकों की पात्रता के लिए परीक्षा आयोजित की गयी. वहीं, दूसरी पाली में कक्षा एक से पांच तक के शिक्षकों की पात्रता के लिए परीक्षा होगी.



