• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • बिहार
  • Uncategorized
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > झारखंड कांग्रेस के मंत्रियों का आरोप, बाहरी राज्यों से भीड़ बुलाकर BJP ने भड़काया छात्र आंदोलन

झारखंड कांग्रेस के मंत्रियों का आरोप, बाहरी राज्यों से भीड़ बुलाकर BJP ने भड़काया छात्र आंदोलन

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/12 at 1:52 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

झारखंड कांग्रेस के मंत्रियों ने BJP पर JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन को भड़काने का गंभीर आरोप लगाया है. मंत्रियों का दावा है कि BJP ने दूसरे राज्यों से कैडर बुलाकर आंदोलन को हिंसक बनाने की कोशिश की है

रांची से नवीन शर्मा की रिपोर्ट

Contents
वित्त मंत्री ने कहा- सदन में चर्चा से भागी बीजेपीस्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया बड़ा दावामंत्री दीपिका पांडे सिंह ने CBI जांच को कटघरे में खड़ा कियामंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बोलीं- “आदित्य साहू माफी मांगें”

रांची : झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर जारी विवाद के बीच झारखंड कांग्रेस कोटे से सभी चार मंत्री वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि सरकार छात्रों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है, जबकि बीजेपी इस आंदोलन में दूसरे राज्यों से कैडर बुलाकर इसे उग्र बनाने और राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रही है.

वित्त मंत्री ने कहा- सदन में चर्चा से भागी बीजेपी

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि झारखंड के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी छात्रों के मुद्दे पर केवल राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम सभी ने 10 अगस्त को कार्य मंत्रणा समिति में छात्रों के मुद्दे पर चर्चा का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन बीजेपी विधायक सदन में रहने के बजाय सीएम आवास का घेराव करने चले गए. सरकार सदन में तथ्यात्मक चर्चा और छात्रों के हित में निर्णय लेने को तैयार थी. राधा कृष्ण किशोर ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पड़ोसी राज्यों (छत्तीसगढ़, बंगाल, बिहार) से अपने कैडरों को बुलाकर छात्रों के आंदोलन को उग्र बनाया. झारखंड के इतिहास में पहली बार प्रदर्शनकारी विधानसभा के मुख्य गेट तक पहुंचे, लेकिन सरकार की संवेदनशीलता और धैर्य के कारण कोई दमनात्मक कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी के बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया बड़ा दावा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वे वर्तमान में चल रहे बीजेपी के करतूत से दुखी हैं. डॉ. अंसारी ने बताया वे खुद बिना सिक्योरिटी के गाड़ी चलाकर रात को अस्पताल पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का हाल-चाल जाना.” मंत्री ने दावा किया कि छात्र नेता ने खुद स्वीकार किया कि इस आंदोलन को कुछ तत्वों द्वारा भड़काने की कोशिश की गई है. छात्र सरकार के साथ संवाद चाहती है, लेकिन बीजेपी ने इस प्रदर्शन को हाईजैक कर लिया है.

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने CBI जांच को कटघरे में खड़ा किया

कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने निष्पक्षता और सीबीआई (CBI) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. साथ ही उन्होंने छात्रों से माफी भी मांगी. उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा किसी छात्र को हताहत करने नहीं थी. अगर इस दौरान किसी भी छात्र को चोट लगी है तो उसके लिए हम छात्रों से दिल से माफी मांगते हैं.” मंत्री ने सीबीआई जांच के मामले में गर्वमेंट का पक्ष रखते हुए कहा कि केंद्र की जांच एजेंसी सीबीआई खुद जांच के मामलों में फेल रही है. उन्होंने JPSC-2 का उदाहरण देते हुए कहा कि उस परीक्षा में हुए जांच की क्लोजर रिपोर्ट अब तक नहीं आई है. बीजेपी जानबूझकर सीबीआई जांच की मांग करवा कर अपने हिसाब से जांच को प्रभावित करना चाहती है.

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बोलीं- “आदित्य साहू माफी मांगें”

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर बेबुनियाद आरोप लगाया गया है. दरअसल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा था कि राहुल गांधी के इशारे पर लाठी चली है. इसी बयान के लिए मंत्री शिल्पी नेहा ने आदित्य साहू पर माफी मांगने को कहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस ने केवल SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) का पालन किया था. कोई छात्र लहूलुहान नहीं हुआ है. बीजेपी जंतर-मंतर पर तो छात्रों से नहीं मिलती, लेकिन यहां छात्रों का चोला पहनकर राजनीति कर रही है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का फैसला: बोर्ड की योजना के अध्ययन के लिए बनाई समिति
Next Article 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी गोपाल मिश्रा को मिली अंतिम आजीवन कारावास की सजा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahibganj: सीएमसी चुनाव में अनियमितता का लगा आरोप, ग्रामीणों ने की डीसी से जांच की मांग
August 12, 2026
Sahibganj: सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी चेतावनी
August 12, 2026
Sahibganj: स्वतंत्रता दिवस पर दौड़ेगा साहिबगंज, 14 अगस्त को होगी भव्य क्रॉस कंट्री दौड़
August 12, 2026
Sahibganj: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘सशक्त युवा, सशक्त भारत’ अभियान, कानून और साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूक हुए युवा
August 12, 2026

You Might Also Like

Sahibganj: सीएमसी चुनाव में अनियमितता का लगा आरोप, ग्रामीणों ने की डीसी से जांच की मांग

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

Sahibganj: सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी चेतावनी

By AMRIT RAJ

Sahibganj: स्वतंत्रता दिवस पर दौड़ेगा साहिबगंज, 14 अगस्त को होगी भव्य क्रॉस कंट्री दौड़

By AMRIT RAJ
झारखंड

Sahibganj: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘सशक्त युवा, सशक्त भारत’ अभियान, कानून और साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूक हुए युवा

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?