• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > रांची में कहीं 1883 की परंपरा, तो कहीं चट्टान काटकर बने मंदिर में 1826 से पूजी जा रही हैं मां दुर्गा

रांची में कहीं 1883 की परंपरा, तो कहीं चट्टान काटकर बने मंदिर में 1826 से पूजी जा रही हैं मां दुर्गा

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/10/16 at 1:14 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

राजधानी रांची में दुर्गा पूजा केवल भव्य पंडालों तक सीमित नहीं है, बल्कि कई प्राचीन पूजा स्थलों पर सदियों पुरानी परंपराओं के अनुसार मनाई जाती है।

रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा केवल भव्य पंडालों और आकर्षक सजावट तक सीमित नहीं है। शहर के कई प्राचीन पूजा स्थलों पर वर्षों से चली आ रही परंपराओं के अनुसार मां दुर्गा की आराधना की जाती है। 

Contents
देशप्रिय क्लब में 65 वर्षों से मां की आराधना, होगी शंख ध्वनि प्रतियोगिताहरिमति मंदिर में 91 वर्षों से बंगाली परंपरा, हर दिन लगेंगे भोगदुर्गाबाड़ी में 144वीं पूजा, एकचाला प्रतिमा की परंपरा कायमपत्थर से काटकर बनाया मंदिर, 1826 से हो रही पूजा

कहीं एकचाला प्रतिमा में मां अपने परिवार के साथ विराजमान होती हैं, तो कहीं चट्टान काटकर बनाए गए प्राचीन मंदिर में पूजा होती है। देशप्रिय क्लब, हरिमति मंदिर, दुर्गाबाड़ी और मुकुंद दानी मंदिर में इस वर्ष भी परंपरा, भक्ति और धार्मिक विधि-विधान के साथ दुर्गोत्सव मनाया जा रहा है।

देशप्रिय क्लब में 65 वर्षों से मां की आराधना, होगी शंख ध्वनि प्रतियोगिता

देशप्रिय क्लब एंड लाइब्रेरी में पिछले 65 वर्षों से मां दुर्गा की पूजा पारंपरिक और शास्त्रीय विधि-विधान से होती आ रही है। इस वर्ष मूर्तिकार जगदीश पाल शुभ्र आभा वाली मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार कर रहे हैं। 16 अक्टूबर को षष्ठी के दिन बोधन के साथ पूजा शुरू होगी। 

गुरुवार से पंचमी से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू होगा। पहले दिन शाम 7:30 बजे आगोमनि और मातृ वंदना की प्रस्तुति होगी। इसके बाद नवमी तक नृत्य-संगीत, रंगोली, धुनुची नृत्य, शंख ध्वनि और उलू ध्वनि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. कमल कुमार बोस और सचिव प्रणब कुमार चौधरी हैं।

हरिमति मंदिर में 91 वर्षों से बंगाली परंपरा, हर दिन लगेंगे भोग

लालपुर स्थित सर्कुलर रोड के हरिमति मंदिर परिसर में 91 वर्षों से बंगाली विधि-विधान के अनुसार मां दुर्गा की पूजा की जा रही है। इस बार बांस, कपड़े, बीट और टोकरी की मदद से पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। पूजा पर करीब 30 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। 

यहां एकचाला प्रतिमा में मां दुर्गा के साथ सरस्वती, लक्ष्मी, गणेश और कार्तिकेय विराजमान होंगे। सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर भंडारा और भोग वितरण किया जाएगा। महा सप्तमी के दिन टैलेंट शो, शंख ध्वनि प्रतियोगिता और ओपन माइक शो का आयोजन भी होगा।

दुर्गाबाड़ी में 144वीं पूजा, एकचाला प्रतिमा की परंपरा कायम

दुर्गाबाड़ी में वर्ष 1883 से मां दुर्गा की पूजा होती आ रही है। इस वर्ष यहां 144वीं दुर्गा पूजा आयोजित की जा रही है। करीब डेढ़ एकड़ में फैले परिसर में कंक्रीट का मंदिर है। यहां अलग से पंडाल नहीं बनाया जाता है। 

दुर्गाबाड़ी की खास पहचान एकचाला प्रतिमा है, जिसमें मां दुर्गा सहित पांचों देवी-देवताओं की प्रतिमाएं एक ही संरचना में स्थापित होती हैं। वर्षों से प्रतिमा के आकार और वेशभूषा की परंपरा बरकरार है। पूजा का कोई निर्धारित बजट नहीं है। 

श्रद्धालुओं के स्वैच्छिक दान से आवश्यक खर्च पूरे किए जाते हैं। यहां भंडारा नहीं होता और चावल का भोग भी नहीं चढ़ाया जाता है। सभी रस्में बांग्ला पंचांग के अनुसार संपन्न होती हैं। महानवमी पर ढाकी प्रतियोगिता होती है, जिसमें विभिन्न पूजा समितियों के ढाकी भाग लेते हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाता है।

पत्थर से काटकर बनाया मंदिर, 1826 से हो रही पूजा

डेली मार्केट परिसर स्थित मुकुंद दानी मंदिर में वर्ष 1826 से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिर की विशेषता यह है कि इसका निर्माण चट्टान को काटकर किया गया है। इसमें सीमेंट, लोहे, गिट्टी और बालू के बजाय चूना, सुर्खी और तराशे गए पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। इस वर्ष पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 

यहां वैष्णवी समाज के लोग पूजा करते आ रहे हैं। समिति के आशीष तिवारी के अनुसार, सप्तमी पर बुंदिया, अष्टमी पर हनुवा, पूरी और चना, नवमी पर खिचड़ी तथा दशमी पर खीर का भोग अर्पित किया जाएगा। आयोजन में आशीष तिवारी, सन्नी साहू, चंदन कुमार, नमन कुमार, विश्वरूप देव और सुजेल पाल सहित अन्य सदस्य जुटे हैं।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रांची में दुर्गा पूजा पर श्रद्धालुओं के लिए रात भर चलेंगी सिटी बसें, निःशुल्क आश्रयगृह भी उपलब्ध
Next Article मादा की तलाश में पलामू से दलमा तक भटकते हुए वापस लौटे छह बाघ, झारखंड के जंगलों से क्यों रूठे हैं ‘सुल्तान’?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मादा की तलाश में पलामू से दलमा तक भटकते हुए वापस लौटे छह बाघ, झारखंड के जंगलों से क्यों रूठे हैं ‘सुल्तान’?
October 16, 2026
रांची में दुर्गा पूजा पर श्रद्धालुओं के लिए रात भर चलेंगी सिटी बसें, निःशुल्क आश्रयगृह भी उपलब्ध
October 16, 2026
CISF का बड़ा फैसला: रांची के नियंत्रण में कोल सेक्टर, स्टील और पावर सेक्टर के लिए भी तय होगी जिम्मेवारी
October 16, 2026
रांची: CCL परियोजना से कोयला ले जा रही महिलाओं से दुर्व्यवहार! सीआईएसएफ के जवान पर आरोप
October 16, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

मादा की तलाश में पलामू से दलमा तक भटकते हुए वापस लौटे छह बाघ, झारखंड के जंगलों से क्यों रूठे हैं ‘सुल्तान’?

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

रांची में दुर्गा पूजा पर श्रद्धालुओं के लिए रात भर चलेंगी सिटी बसें, निःशुल्क आश्रयगृह भी उपलब्ध

By Priyanka Kumari
झारखंड

CISF का बड़ा फैसला: रांची के नियंत्रण में कोल सेक्टर, स्टील और पावर सेक्टर के लिए भी तय होगी जिम्मेवारी

By Priyanka Kumari
झारखंड

रांची: CCL परियोजना से कोयला ले जा रही महिलाओं से दुर्व्यवहार! सीआईएसएफ के जवान पर आरोप

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?